Bulandshahr News : हेरा-फेरी, 51 दिन में पैसे डबल करने वाला ऐप आपके फोन में तो नहीं?
Hera-pheri, the app that doubles money in 51 days is not in your phone?
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 07:31 AM
Latest Bulandshahr News : बुलंदशहर। लाखों रुपये की ठगी करने वाली एक कंपनी बुलंदशहर में एक्टिव थी। जब तक लोगों को इस बारे में पता चला, तब तक उनके लाखों रुपये लेकर यह कंपनी चंपत हो गई। यह कंपनी फिल्म हेरा फेरी की तरह पैसे दोगुने करने और अधिक पैसे देने के लालच के तरीकों पर काम करती थी।
51 दिन में पैसे डबल का मेगा ऑफर
Hindi News Bulandshahr : मामला कई महीने पहले शुरू होता है। लोगों के फोन पर, पैसे लगाकर धन कमाने का मौका देने वाला विज्ञापन आने लगा। कुछ लोगों ने इस ऐप पर पैसे लगाए और पेमेंट आने भी लगी। इसके बाद जब लोग आश्वस्त हो गए कि यह एक विश्वसनीय ऐप है तो लोगों ने अपने अधिक पैसे लगाने शुरू कर दिए। लेकिन, देखते ही देखते कुछ दिन बाद पैसे आने बंद हो गए। बाद में ऐप भी गायब हो गया। अलग-अलग नाम से अलग-अलग तरीकों के कई ऐसे ऐप बनाए गए। यह मामला कई लोगों के साथ हुआ है।
Bulandshahr News
साइबर सेल कर रहा मामले की जांच
एक पीड़ित ने बताया कि दरअसल कंपनी अपने ऐप को डाउनलोड करवाने के बाद उसे शेयर करने के लिए कहती थी। कुछ पैसे लगाने के बाद अगर आप अपने उस लिंक को और उस ऐप को अपने दोस्तों पर शेयर करते थे तो इसका आपको पैसा मिलता था। अपनी यूपीआई आईडी से पैसे जमा किए जाते, फिर यूपीआई आईडी पर वापस भुगतान कर दिया जाता था।
कुछ छोटे-मोटे कार्य भी उस ऐप पर होते, जिनके पैसे शुरुआत में मिल रहे थे। जैसे जैसे लोगों के पेमेंट आने लगे लोगों का विश्वास बढ़ने लगा। लोग ज्यादा पैसे लगाने लगे। इसके बाद 51 दिन में पैसा दोगुना करने का एक मेगा ऑफर आया। लिमिटेड टाइम ऑफर पर कई लोगों ने पैसे लगा दिए, लेकिन आगे उनके हाथ कुछ नहीं लगा। नगर व दूरदराज तक के इलाकों में लोगों के साथ इसी सामान्य तरीके से ठगी की गई है। लोगों की शिकायतें आ रही हैं। साइबर सेल अब मामले की जांच कर रहा है।
ऑनलाइन ठगी से रहें सावधान
ऑनलाइन जमाने में ठगी के तरीके बढ़ते जा रहे हैं। कभी वीडियो कॉल से ब्लैकमेल करना, ऐप के माध्यम से पैसे कमाने का मौका देना, कभी जिगोलो की जॉब ऑफर करना तो कभी क्रेडिट कार्ड ऑफर करने के नाम पर तो कभी कुछ और तरीके से ठगी। ऐसे ठगों से बचने का तरीका है किसी भी लिंक पर क्लिक करना या किसी भी ज्यादा पैसे कमाने वाले झांसे में आने से पहले ध्यान से सोचना।
उत्तर प्रदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।
#bulandshahrnews #heraferi #bulandshahrcrime