बुलंदशहर में बीच बाजार दबंगों ने युवक को पीट कर किया लहूलुहान, वीडियो हुआ वायरल
Bulandshahr News
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:32 AM
Bulandshahr News बुलंदशहर में दबंगों की गुंडागर्दी बढ़ती ही जा रही है। हाल ही की घटना में सड़क पर गुंडागर्दी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि कुछ दबंग लोग एक युवक को बुरी तरह से पीट रहे हैं और पास खड़े राहगीर मूक दर्शक बनकर देख रहे हैं। हैरान करने की बात यह है कि पीड़ित को किसी ने भी बचाने की कोशिश तक नहीं की। युवक दबंगों की मारपीट से लहूलुहान हो कर चारों तरफ मार पिटाई से बचने के लिए भागता फिर रहा था।
https://twitter.com/i/status/1706583599775109336
Bulandshahr News
आधा दर्जन से ज्यादा दबंगों ने युवक को पीटा
मामला बुलंदशहर के औरंगाबाद के जहांगीराबाद रोड का बताया जा रहा है। जहांगीराबाद रोड इलाके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दबंगों की दबंगई साफ दिख रही है। वीडियो में आधा दर्जन से ज्यादा दबंग बीच बाजार सड़क पर एक युवक को बुरी तरीह से पीट रहे हैं। युवक शुरुआत में किसी तरीके से अपने बचाव की कोशिश करता है लेकिन दबंगों के सामने वह कुछ नहीं कर पाता है। युवक खुद को बचाने की खूब कोशिश करता है लेकिन वह दबंगों से बच नहीं पाता है। हैरान कर देने वाली बात यह रही कि जब दबंग इस अकेले छात्र की जमकर पिटाई कर रहे थे तब आसपास की जनता चुपचाप खड़ी होकर देख रही थी। किसी ने भी पीड़ित को बचाने की कोशिश नहीं की।
सोशल मीडिया में वीडियो वायरल
बीच बाजार दिन दहाड़े मार पिटाई का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक वीडियो बुलंदशहर के औरंगाबाद थाना क्षेत्र के जहांगीराबाद रोड का बताया जा रहा है हालांकि अभी पीड़ित और आरोपियों के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। ना ही विवाद के पीछे की वजह का पता चल पाया है। दबंगों द्वारा एक युवक की पिटाई करना और लोगों का इस दौरान तमाशबीन बने रहने का यह वीडियो वायरल होने के बाद लोग सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। Bulandshahr News
ग्रेटर नोएडा - नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।