Bulandshahr News : कलयुगी बेटे ने की पिता की हत्या पुलिस ने दांतों के निशान से पहचाना
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:19 AM
Bulandshahr News : एक कलयुगी बेटा अपने पिता से पैसे ना मिलने पर नाराज था। उसने पिता की हत्या कर दी लेकिन हत्या का खुलासा जिस तरीके से पुलिस ने किया व चर्चा का विषय बन गया है। बेटे ने पिता के सीने और कमर पर दांतो से काठ दिया था। पुलिस ने काफी मशक्कत करते हुए इन दांतो के निशान से आरोपी को पकड़ा। आरोपी पुलिस को गुमराह कर रहा था और जल्द से जल्द केस के खुलासे की मांग भी कर रहा था।
Bulandshahr News :
1 लाख ना देने पर था नाराज
औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव सूरजावली में एक युवक का शव बरामद हुआ था। महावीर सिंह का शव खेत पर ट्यूबवेल के नजदीक मिला था। परिवार ने पड़ोस के लोगों पर हत्या की आशंका जताई थी। उनका कहना था कि ब्याज के पैसे न देने पर पड़ोस के गांव के लोगों ने हत्या की है। पुलिस ने नामजद आरोपियों से पूछताछ की पर उनकी सम्मिलित नहीं पाई गई जिसके बाद पुलिस ने मृतक के परिजन और करीबियों पर नजर रखनी शुरू कर दी। मृतक के दोनों बेटी और बहू का पॉलीग्राफ टेस्ट भी कराया गया। मृतक के शरीर पर दांतों के निशान मिले थे यानी हत्या से पहले मारपीट हुई थी। जिसके बाद दांतों के निशानों का टेस्ट करने के लिए पुलिस ने आलू पर परिवार के सभी सदस्यों के दांतो के निशान लिए और फॉरेंसिक लैब में उनका मिलान कराया। फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद दांतो का मिलान महावीर के बेटे राजू उर्फ राजकुमार से हुआ। राजकुमार से पूछताछ की गई तो उसने इंकार किया लेकिन दराती के निशान भी राजू के शरीर पर पाए गए। पिता ने अपने बचाव में दरांती से हमला किया था जो खेत में ही बरामद हुई थी। सबूत इकट्ठा करने के बाद पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो वह टूट गया।
देर रात की थी पिता की हत्या
राजू ने बताया कि 24 मई की सुबह उसने अपने पिता महावीर से ₹100000 मांगे थे। वह इलाके में एक दुकान खोलना चाहता था। नया व्यापार करना चाहता था लेकिन पिता ने साफ तौर पर इंकार कर दिया। राजू टैक्सी चलाने का काम करता था। महावीर सिंह ने राजू की बहन को 5 लाख दे दिए थे लेकिन वह राजू को ₹100000 नहीं दे रहे थे, इसी के चलते वह नाराज था। 24 मई की रात को नशे में धुत होकर राजू अपने पिता के पास खेत पर पहुंचा। यहां उसने पिता से फिर से ₹100000 मांगे जिसके बाद फिर से इंकार कर दिया। दोनों में गाली गलौज और मारपीट हुई। राजू ने पिता के चेहरे पर वार किया। राजू ने पिता के दांत गाड़ दिए। दोनों में काफी गहमागहमी हुई इसके बाद राजू ने जूते के फीते निकालकर पिता की हत्या कर दी और वहां से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
#upnews #hindinews #upcrime #trendingnews #latestnews