Lekhpal of Shikarpur tehsil arrested red handed taking bribe
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 04:32 AM
बुलंदशहर। कहते हैं, तीस दिन का चोर एक दिन पकड़ा ही जाता है। ऐसा कुछ बुलंदशहर के शिकारपुर तहसील में हुआ। यहां शिकायत पर पहुंची एंटी करप्शन टीम ने एक लेखपाल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। लेखपाल की रिश्वत लेने की खबर नगर में जंगल की आग की तरह फैल गई। टीम ने लेखपाल को स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया है। एंटी करप्शन टीम और एसडीएम की वार्ता फिलहाल जारी है।
युवक ने एंटी करप्शन टीम से की थी शिकायत
शिकारपुर में लेखपाल ने एक युवक से काम करने के एवज में रिश्वत मांगी थी। उसके बाद युवक ने लेखपाल की संबंधित अधिकारियों से शिकायत की थी। शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन की टीम एक्टिव हो गई थी। शिकारपुर के लेखपाल मुकेश शर्मा को एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। एडीएम का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी, जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
लेखपाल और दुकानदार से नगदी बरामद
गांव संबलपुर निवासी एक व्यक्ति ने लेखपाल के रिश्वत मांगने की सूचना एंटी करप्शन टीम को दी थी। उसके बाद टीम ने यह कार्रवाई की। लेखपाल व दुकानदार पवन से 11 हजार नगद राशि बरामद कर ली गई है। प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार अपराध और करप्शन पर जीरो टॉलरेंस नीति पर चल रही है, जिसके मद्देनजर शिकायत के बाद तुरंत कार्रवाई की गई है।
उत्तर प्रदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।