Bulandshahr News: दिन के उजाले में हुई लाखो की लूट, आरोपियों का अब तक कोई सुराग नहीं
Bulandshahr News
भारत
चेतना मंच
05 Sep 2023 08:57 PM
Bulandshahr News: दिनदहाड़े 14 लाख की लूट की घटना का खुलासा अब तक पुलिस नहीं कर सकी है। मामला ककोङ का है जहां नकाबपोश बदमाशों ने सोमवार शाम करीब 4 बजे फायरिंग कर युवक से 14 लाख रुपए की नगदी लूट ली। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। दिनदहाड़े इस लूट से लोगों में दहशत है। हालांकि अभी तक पुलिस के हाथ खाली है।
दिन के उजाले में हो गई 14 लाख की लूट
Bulandshahr News:
दरअसल मामला बुलंदशहर के ककोङ का है। यहां पर कोतवाली नगर क्षेत्र के गांव अग्वाल के रहने वाले इमरान रास्ते से जा रहे थे। उन्होंने बताया कि फ्लाईओवर के पास उनकी जमीन है जहां पर वह कुछ निर्माण कार्य कर रहे हैं। इस वक्त वह अपनी गाड़ी में 14 लाख 50 हजार साथ लेकर जा रहे थे। 4 बजे में फ्लाईओवर से पहले वह फ्लावर के पास पहुंचे तो रास्ते में कुछ बाईक सवारों ने उन्हें रोक लिया। जैसे ही वह रुके तो नकाबपोश बदमाशों ने आकर उन्हें घेर लिया और फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों की आवाज सुनकर वह घबरा गए जिसके बाद बदमाशों ने उन्हें डरा धमका कर उनकी नकदी लूट ली और फिर वहां से फरार हो गए।
पुलिस की चार टीम कर रही जांच पड़ताल
Bulandshahr News:
पुलिस को इस मामले की सूचना मिली तो तुरंत पुलिस की टीम दलबल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है। हर एंगल से इस लूट की वारदात की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है घटना के लिए चार टीमों को लगाया गया है। सभी पहलुओं की पुलिस जांच कर रही है और जल्द से जल्द मामले का खुलासा कर दिया जाएगा, हालांकि दिनदहाड़े 14 लाख रुपए की लूट हो गई इससे लोग हैरान है और अब तक मामले का खुलासा नहीं हो पाया है।
उत्तर प्रदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंच के साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।