Bulandshahr News : मुस्लिम प्रेमिका के घर शादी का प्रस्ताव लेकर पहुंचा था प्रेमी, बंधक बनाकर कर दिया खतना,नोएडा में हुआ था प्यार
Bulandshahr News
भारत
चेतना मंच
26 Jul 2023 06:05 PM
Bulandshahr News : प्यार न तो सरहद की दूरी देखता है ना ही धर्म की दीवार। कम से कम "सीमा -साचिन"और "अंजु -नसरुल्लाह" की कहानी तो यही कहती है । बुलंदशहर में भी एक हिन्दू प्रेमी कुछ ऐसा ही सोच कर अपनी मुस्लिम प्रेमिका के घर शादी का प्रस्ताव लेकर पहुंचा था लेकिन यहाँ उसे अपने प्यार का जवाब तो नहीं मिला लेकिन जिंदगी भर का दर्द जरूर मिल गया । बुलंदशहर के गुलावठी में एक अजीबो गरीब वाकया पेश आया है। प्रेमिका के घर शादी का प्रस्ताव लेकर पहुंचे युवक को प्रेमिका के घर वालों ने बंधक बनाकर उसका खतना करा दिया।
बंधक बनाकर खतना करा दिया
Bulandshahr News : आरोप है कि युवक को 2 दिन तक बंधक बनाए रखा। धर्म परिवर्तन का भी दबाव बनाया गया। युवती को भी घरवालों ने साथ में ही बंधक बना रखा था। किसी तरह युवती ने खुद को छुड़ाकर मां के फोन से प्रेमी के घर वालों को सूचना दी तब जाकर युवक को बंधन मुक्त कराया गया।
नोएडा की एक फैक्ट्री में काम करता है युवक
जिला बुलंदशहर के गुलावठी का एक युवक नोएडा की एक फैक्ट्री में काम करता है। फैक्ट्री में काम करते वक्त उसकी जान पहचान वही के पड़ोस में रहने वाली एक लड़की से हो गई। धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती हुई जिसके बाद दोनों आपस में प्रेम संबंध में बंध गए। यह प्रेम परवान चढ़ा तो युवक शादी का प्रस्ताव लेकर प्रेमिका के घर पहुंच गया लेकिन उसे पता नहीं था कि उसके साथ क्या होने वाला है।
फैक्ट्री में काम करते वक्त बने प्रेम संबंध
Bulandshahr News : अब प्रेमी का आरोप है कि प्रेमिका के घर वालों ने उसे 2 दिन तक बंधक बनाकर रखा और उसके बाद उसकी खतना भी करा दिया। युवक ने अब मामले की शिकायत पुलिस में की है और साथ ही धर्म परिवर्तन का आरोप भी लगाया है। युवक ने बताया कि नोएडा की फैक्ट्री में काम करते हुए वहीं पर एक किराए पर कमरा लेकर रह रहा था तभी इस लड़की से उसे प्यार हुआ था। लड़की दूसरे धर्म की है। 21 जुलाई को शादी का प्रस्ताव लेकर वह युवती के घर गया था तभी यह घटना हुई। युवक ने लड़की के परिजनो पर मारपीट , बंधक बनाने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। युवक ने बताया कि घर में ही एक चिकित्सक को बुलाकर उसका खतना करया गया था।
पुलिस कर रही मामले में कार्रवाई
किसी तरह युवक के घरवालों को जानकारी हुई तो उसे वहां से छुड़ाकर बुलंदशहर स्थित उसके घर लाया गया जिसके बाद प्रेमी के परिजन और प्रेमिका के साथ वह एसएसपी आवास पहुंचा और जाकर अपनी आपबीती बताई। जानकारी के मुताबिक पुलिस अब मामले में कार्रवाई कर रही है।
ग्रेटर नोएडा/ नोएडाका नंबर 1 न्यूज़ पोर्टलदेश-दुनियाकी लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें नीचे दिये गए सोशल मीडिया लिंक्स पर फॉलो करें और एक से एक बेहतरीन वीडियो देखने के लिए यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें और चेतना मंच से जुड़े रहें।Connect withus on:Facebook | Twitter | LinkedIn | Instagram | Koo|YouTube