Bulandshahr News : ध्वस्त की गईं दो दर्जन से ज्यादा दुकानें और मकान, भारी विरोध
More than two dozen shops and houses were demolished, heavy protest
भारत
चेतना मंच
24 May 2023 07:27 PM
बुलंदशहर। अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2 दर्जन से ज्यादा दुकानें और मकानों को ध्वस्त कर दिया गया। हाईकोर्ट के आदेश के बाद अवैध तरीके से अतिक्रमण कर रोड किनारे बने दो दर्जन से ज्यादा दुकान और मकानों पर पीडब्ल्यूडी का बुलडोजर चला। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस बल तैनात रहा। विरोध करने वाले ग्रामीण भी भारी तादाद में मौजूद थे।
दो दर्जन से ज्यादा मकान और दुकान ध्वस्त
बुलंदशहर के सियाना खानपुर रोड के गांव विगराऊ मैं नाली विवाद के बाद हाईकोर्ट के आदेश पर प्रशासन बुलडोजर और भारी पुलिस बल लेकर कार्रवाई के लिए पहुंचा था। पीडब्ल्यूडी का बुलडोजर गांव के दुकान और मकान पर चला है। दो दर्जन से ज्यादा मकानों और दुकानों को ध्वस्त करने की कार्रवाई का ग्रामीणों ने पुरजोर विरोध किया था। जैसे ही प्रशासन मौके पर कार्यवाही करने पहुंचा तो ग्रामीण की भीड़ भारी तादाद में इकट्ठा हो गई, जिसके बाद नारेबाजी की गई और विरोध किया गया। पुलिस ने शुरुआत में समझाने की कोशिश की लेकिन ना मानने पर सख्ती से कार्रवाई करते हुए ग्रामीणों को तितर-बितर किया गया। ग्रामीण लगातार विरोध करते गए, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध अतिक्रमण के बाद बनाए गए 2 दर्जन से ज्यादा दुकान और मकान को ढहा दिया।
हाईकोर्ट के आदेश पर चला बुलडोजर
नाली विवाद के बाद यह पूरा प्रकरण शुरू हुआ था, जिसके बाद यह मामला हाईकोर्ट पहुंचा। हाईकोर्ट के आदेश के बाद प्रशासन और पीडब्ल्यूडी अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई करने पहुंचे थे। इस कार्रवाई का वीडियो भी सोशल मीडिया पर नगर में तेजी से वायरल हो रहा है। जिन लोगों के दुकान और मकान ध्वस्त किए गए, उन्होंने काफी विरोध करने की कोशिश की थी। प्रशासन से गुहार भी लगाई थी, लेकिन आदेश का पालन करते हुए दुकान और मकान ढहा दिए गए।