Bulandshahr News:नाबालिग लड़की को भगा ले गए मुस्लिम युवक पर लव जेहाद का आरोप ,हिंदू संगठनों ने किया धरना प्रदर्शन
Bulandshahr News
भारत
चेतना मंच
09 Sep 2023 06:45 PM
Bulandshahr News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में लव जेहाद का मामला सामने आया है । एक मुस्लिम युवक द्वारा हिन्दू किशोरी को भगा कर ले जाने की घटना के बाद हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने बुलंदशहर नगर कोतवाली पहुंच कर नाबालिग किशोरी की बारामदगी की मांग की है। पहले भी संगठन से जुड़े लोग और अन्य परिचित नाबालिग किशोरी की बरामदगी की मांग कर चुके हैं। किशोरी दो महीने से लापता है। बुलंदशर पुलिस लगातार मामले में कार्रवाई कर रही है।
युवक किशोरी को लेकर हुआ फरार
मामला बुलंदशहर का है, यहां पर नाबालिग किशोरी की बारामदगी के लिए सिटी कोतवाली पर पहुंचे हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता और जिला अध्यक्ष ने पुलिस से किशोरी की बारामदगी की मांग की है। जिला अध्यक्ष रविंद्र शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कोतवाली पर पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया और नाबालिक किशोरी की बरामदगी की मांग की। हिंदू संगठनों का कहना है कि गैर समुदाय का युवक नाबालिग किशोरी को भगा कर ले गया है और पुलिस अब तक किशोरी को बरामद नहीं कर पाई है। 22 जून से किशोरी का अब तक कुछ पता नहीं है। लड़के के परिवार वाले भी घर पर मौजूद नहीं है। वह भी ताला लगाकर फरार हो गए हैं। तभी से परिचित और हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता और अन्य संगठन के लोग किशोरी की बारामदगी की मांग कर रहे हैं।
Bulandshahr News:
पुलिस कर रही मामले में कार्यवाही
पहले भी जब पुलिस से नाबालिग किशोरी की बारामदगी की मांग की गई थी तो पुलिस ने कुछ दिन का समय मांगा था, जिसके बाद किशोरी का कुछ पता नहीं चला। अब फिर से हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर पुलिस से मांग की और धरना प्रदर्शन किया। पुलिस का कहना है कि जल्दी किशोरी को बरामद कर लिया जाएगा। मामला दो समुदाय से जुड़ा हुआ है। हिंदू संगठन के लोगों ने नाबालिग किशोरी को भगाकर ले जाने वाले युवक पर लव जिहाद का आरोप भी लगाया है। हिंदू संगठन के लोग लगातार जल्द से जल्द किशोरी की बारामदगी की की मांग कर रहे हैं। पुलिस का कहना है जल्द ही किशोरी को बरामद कर लिया जाएगा।Bulandshahr News: