Bulandshahr News: बुलंदशहर में रहस्यमयी बुखार का कहर, 2 की मौत
Bulandshahr News
भारत
चेतना मंच
23 Aug 2023 10:53 PM
Bulandshahr News: क्षेत्र में बुखार का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। बीते कुछ दिनों से काफी बुखार के मरीज देखने को मिल रहे हैं जिससे अस्पताल भरे हुए हैं। कुछ दिन पहले आई फ्लू ने लोगों को इसी तरीके से परेशान किया था। अब बुखार लोगों के ऊपर कहर बनकर बरस रहा है। क्षेत्र के एक गांव में दो लोगों की बुखार के बाद मौत हो गई जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम में हड़कंप मचा और उन्होंने गांव में कैंप लगाकर लोगों की जांच शुरू की। इस मौसम के बुखार से बचने के लिए लोगों को सावधानी करना जरूरी है।
बुखार से दो लोगों की मौत
कुछ दिन पहले आई फ्लू की समस्या ने लोगों को खूब परेशान किया था। भर भर कर सरकारी और निजी अस्पतालों में मरीज पहुंच रहे थे। आई फ्लू की समस्या अब दूर हुई तो इसके बाद बुखार की समस्या का लोगों को सामना करना पड़ रहा है। कुछ दिनों से बुखार के कई मरीज निजी और सरकारी अस्पतालों में देखने को मिल रहे थे लेकिन अब क्षेत्र के नगर गांव से दो लोगों की बुखार के बाद मौत की खबर भी सामने आई है जिससे लोगों में हड़कंप मच गया है। लोगों ने तुरंत स्वास्थ्य विभाग की टीम से गांव में कैंप लगाकर जांच करने के लिए कहा तो स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कैंप लगाकर लोगों की जांच की। कई लोगों को दवाई वितरण किया गया। इसके अलावा कुछ लोगों के सैंपल लिए गए हैं ताकि डेंगू, मलेरिया अन्य बीमारियों की जांच की जा सके।
Bulandshahr News:
बुखार की समस्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। मरीज निजी और सरकारी अस्पतालों में बढ़ रहे हैं। दो लोगों की मौत की भी खबर सामने आ चुकी है। लोगों को अपनी सुरक्षा करना बहुत जरूरी है। यदि बुखार के लक्षण हो तो घरेलू उपाय जैसे ठंडा पानी न पीना, हल्के गुनगुने पानी से नहाना, रेस्ट करना, हल्दी का दूध पीना जैसे उपाय अपनाया जा सकते हैं।
ग्रेटर नोएडा – नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।