Bulandshahr News: बुलंदशहर में रहस्यमयी बुखार का कहर, अब तक 23 की मौत
Bulandshahr News
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 01:57 AM
Bulandshahr News: बुलंदशहर जिले में रहस्यमयी बुखार का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है । कई लोगों की मौत की खबर भी आ चुकी है। जिले में बुखार से मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। कयोली खुर्द गांव में बुखार से सैकड़ों लोग पीड़ित हैं कई मौतें भी हो चुकी है अब एक 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत की खबर आई है, तो अन्य एक और गांव खानपुर के औगना रहमतपुर में एक किसान की मौत की खबर सामने आई है।
बुखार के बाद हुई मौत
Bulandshahr News
जिले में बुखार तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। खुर्जा के गांव कयोली खुर्द में कई लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में अब तक 23 लोगों की मौत की सूचना है, वही क्योली खुर्द गांव में चार मौते हो चुकी है। गांव में बड़ी संख्या में आबादी बुखार से पीड़ित है। अरनिया क्षेत्र के गांव खुर्द में 85 वर्ष भुदा देवी की रविवार को मौत हो गई। भुदा देवी बुखार से पीड़ित थी। निजी अस्पताल में उनका इलाज किया जा रहा था। बुजुर्ग महिला बीते महीनों से कुछ अन्य बीमारियों से भी पीड़ित थी। लंबी बीमारियों के चलते उसकी मौत हुई है। कयोली खुर्द में मौत की खबर के बाद खानपुर क्षेत्र के गांव रहमतपुर निवासी हरिओम की भी मौत हो गई। हरिओम भी बुखार से पीड़ित थे और उनका उपचार कराया जा रहा था। शनिवार को हालत ज्यादा खराब होने के बाद जांच कराई गई थी। इसके बाद सामने आया कि उन्हें डेंगू बुखार है। लगातार उनका उपचार कराया जा रहा था लेकिन रविवार को उनकी हालत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक की पत्नी और अन्य लोग भी बुखार से पीड़ित है। सभी का उपचार किया जा रहा है। कयोली खुर्द और आसपास के अन्य गांव में कई लोग बुखार से पीड़ित है।
स्वास्थ्य विभाग कर रहा है हर संभव कार्रवाई
Bulandshahr News
बुखार के बाद लोगों की मौत की खबर सामने आने के बाद लगातार स्वास्थ्य विभाग की टीम अलर्ट है। कयोली खुर्द गांव में टीम मौजूद है और खानपुर क्षेत्र में भी टीम को भेजा जा रहा है। जहां भी बुखार से पीड़ितों की संख्या बढ़ती है तो स्वास्थ्य विभाग कार्रवाई करता है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है यदि किसी भी गांव में ज्यादा मरीज मिलते हैं तो वहां शिविर लगाकर इलाज किया जाएगा।