Bulandshahr News: अब गौशाला में गाय के गोबर से होगी बिजली की आपूर्ति
Bulandshahr News
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 11:38 AM
Bulandshahr News: बुलंदशहर नगर में स्थित एक गौशाला में बायोगैस प्लांट स्थापित हो रहा है। जल्द ही इसके शुरू होने की संभावनाएं है। इस बायोगैस प्लांट से बिजली की आपूर्ति पूरी की जाएगी। अभी मौजूदा हालात में भी गौशाला में हर सुविधा उपलब्ध है लेकिन बायोगैस प्लांट से मिलने वाली एनर्जी के बाद गौशाला आत्मनिर्भर हो सकेगी।
गौशाला में बायोगैस प्लांट स्थापित
बुलंदशहर में गौशाला में बायोगैस प्लांट को स्थापित किया गया है। यह गौशाला गोबर के सदुपयोग के लिए एक बेहतरीन उदाहरण है। बुलंदशहर की "कान्हा गौशाला" में यह प्रयोग किया गया है। इस बायोगैस प्लांट से मिलने वाली एनर्जी से बिजली की आपूर्ति हो सकेगी। साथ ही गौशाला भी आत्मनिर्भर होगी। नगर की कान्हा गौशाला में उच्च स्तर की व्यवस्थाएं की गई है। नगर पालिका परिषद सियाना द्वारा संचालित कान्हा गौशाला में बायोगैस प्लांट स्थापित होने और उससे बिजली की आपूर्ति किए जाने के बाद यह एक उदाहरण के तौर पर स्थापित हो चुकी है। विद्युत आपूर्ति पूरी होने से गौशाला में मौजूद गोवंशों को इसका सीधा फायदा होगा। इस तरह यह बायोगैस प्लांट गौशाला के लिए अधिक प्रभावी होगा।
गौशाला होगी आत्मनिर्भर
Bulandshahr News
मौजूदा स्थिति में भी गौशाला में सारी सुविधाएं हैं लेकिन गौशाला में गोबर के उपयोग से बायोगैस प्लांट विकसित होने के बाद इस गौशाला में सारी सुविधाएं जो पहले से उपलब्ध है उनके लिए यह गौशाला आत्मनिर्भर हो जाएगी। विद्युत आपूर्ति के लिए जो भुगतान करना होता है वह भी नहीं देना पड़ेगा। कान्हा गौशाला में गोवंश के लिए हर सुविधा उपलब्ध है, साथ ही अब यह बायोगैस प्लांट विकसित किया जा रहा है। इस गौशाला को अन्य गौशालाओं के लिए एक उदाहरण के तौर पर देखा जा सकता है, जहां गोवंश की देखभाल की सुविधा और अन्य सुविधाओं के लिए गौशाला आत्मनिर्भर होगी।
Bulandshahr News
ग्रेटर नोएडा - नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।