Bulandshahr News:सनातन धर्म पर विवादित टिप्पणी करने पर उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ बुलंदशहर में आक्रोश
Bulandshahr News
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 09:58 AM
Bulandshahr News: बुलंदशहर में सनातन धर्म पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के विरोध में प्रदर्शन कर पुतला दहन किया गया। यह प्रदर्शन बुलंदशहर के काला आम चौराहे पर हुआ। सनातन धर्म बचाओ संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की साथ ही पुतला भी दहन किया गया।
Bulandshahr News
तमिलनाडु के सीएम के बेटे के बयान के बाद बढा विवाद
दरअसल मामला तमिलनाडु से जुड़ा हुआ है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन जो की युवा कल्याण मंत्री भी है उन्होंने सनातन धर्म को लेकर एक विवादित बयान दिया था। उदय निधि स्टालिन ने कहा था कि सनातन धर्म डेंगू मलेरिया के समान है इसका विरोध नहीं इसे खत्म कर देना चाहिए। उदयनिधि स्टालिन सनातन धर्म को खत्म करने के विषय संबंधित एक कार्यक्रम में शिरकत कर रहे थे जहां उन्होंने यह बयान दिया। उनके बयान के बाद बवाल हो गया था हालांकि उधर वह बयान पर अङिग रहे और उन्होंने कहा कि सनातन धर्म समाज में हो रही विषमता का कारण है इसे खत्म करना जरूरी है। उद्यानिधि स्टालिन के बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में भूचाल आ गया। अब बुलंदशहर में भी इस बयान को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया है। बुलंदशहर के काले आम चौराहे पर एकत्रित होकर सनातन धर्म बचाओ संगत समिति के कार्यकर्ताओं ने तमिलनाडु सरकार के युवा कल्याण मंत्री और मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे का पुतला दहन किया। संगठन के लोगों का कहना है कि मुख्यमंत्री के बेटे 80% आबादी के नरसंहार की बात कर रहे हैं, हम इसका विरोध करते हैं।Bulandshahr News
मुख्यमंत्री के बेटे पर कार्रवाई की मांग
सनातन धर्म बचाओ संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन के बाद जिला अधिकारी के नाम सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से राष्ट्रपति भारत सरकार को ज्ञापन दिया है। संगठन के लोगों ने उद्यानिधि स्टालिन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है, उनका कहना है कि सनातन धर्म पर अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी को कतई भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।