Bulandshahr News : बहला-फुसलाकर ले गया बनाएं वीडियो फिर 7 वर्षों तक करता रहा दुष्कर्म
Jewar News:
भारत
चेतना मंच
13 Jun 2023 08:31 PM
Bulandshahr News : एक युवक ने एक लड़की को बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देते वक्त उसने लड़की के फोटो वीडियो बना लिए जिसके बाद लगातार वर्षों तक उससे दुष्कर्म करता रहा। जब पीड़िता गर्भवती हुई तो उसने लड़के से शादी करने के लिए कहा लेकिन लड़के ने इंकार कर दिया। पीड़िता ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। एसएसपी ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।
Bulandshahr News :
7 वर्षों तक लगातार करता रहा दुष्कर्म
बुलंदशहर के खानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की एक युवती एसएसपी ऑफिस पहुंची। एसएसपी ऑफिस पहुंचकर न्याय की गुहार लगाते हुए शिकायत पत्र देकर उसने बताया कि 2016 में वह अपनी बहन की शादी में गई थी। उसी दौरान उसकी एक लड़के से मुलाकात हुई जिसके बाद लड़का उसे बहला-फुसलाकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देते वक्त लड़के ने उस लड़की के अश्लील फोटो वीडियो रिकॉर्ड कर लिए जिसके बाद लगातार उन फोटो वीडियो के आधार पर उसे ब्लैकमेल करता रहा और 7 वर्षों से उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। फोटोस और वीडियोस को डिलीट करने का आश्वासन देकर बुलंदशहर, दिल्ली और अन्य जगह के होटलों में बुलाकर भी लड़की के साथ उसने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। लड़की फिलहाल अब 4 माह की गर्भवती है। गर्भवती होने की जानकारी जब लड़की ने लड़के को दी और शादी करने के लिए कहा तो लड़के ने इनकार कर दिया। लड़की का कहना है कि जब पहली बार उसके साथ दुष्कर्म किया गया तब वह नाबालिग थी। गर्भवती होने के बाद लगातार लड़की ने लड़के से शादी करने का दबाव बनाया लेकिन लड़के ने साफ इंकार कर दिया।
पुलिस कर रही मामले की जांच
मामले में एसएसपी ऑफिस पहुंचकर जब पीड़िता ने शिकायत पत्र दिया तो एसएसपी ने मामले में कार्रवाई करते हुए तुरंत जांच सियाना सीओ को सौंप दी। जांच के आदेश का पालन करते हुए पुलिस मामले की कार्रवाई कर रही है। पीड़िता को जल्द से जल्द इंसाफ दिए जाने का आश्वासन भी दिया गया है।