Bulandshahr News: कौशल विकास मिशन : यूपी की जेलों में कैदियों को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास
Bulandshahr News
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 01:31 AM
Bulandshahr News: यूपी के जेलों में कैदियों को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। कौशल विकास मिशन के तहत कैदियों को विभिन्न तरीके की ट्रेनिंग दी जा रही है जिसमें कढ़ाई, सिलाई, दस्तकारी शिक्षा, शामिल है। उत्पादन की ट्रेनिंग भी कैदियों को दी जा रही है। यह सब इसलिए किया जा रहा है ताकि जेल से छूटने के बाद उन्हें रोजगार की समस्या से जूझना ना पड़े।
जेल में कैदी हो रहे आत्मनिर्भर
उत्तर प्रदेश के जेलों में बंद कैदियों को आत्मनिर्भर बनने की ट्रेनिंग दी जा रही है। यह कैदियों के उज्जवल भविष्य के लिए किया जा रहा है। कौशल विकास मिशन और एमएसएमई से उन्हें सीधे जोड़ा जा रहा है। इस तरीके के प्रयास से कैदी आत्मनिर्भर बन सकेंगे और जेल से छूटने के बाद भी अपने लिए स्वयं कुछ कर सकेंगे। शनिवार को ही कौशल विकास मिशन के तहत बुलंदशहर जेल में स्थापित हुई सिलाई व कंप्यूटर सेंटर का शुभारंभ करने पहुंचे थे यूपी के कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति। मंत्री जी के मुताबिक 80% बंदी 40 से 45 साल के हैं। ऐसे कैदियों को सुधारने के लिए उनका विकास किया जा रहा है। कौशल विकास मिशन के तहत उन्हें सिलाई कढ़ाई और अन्य चीज सिखाई जा रही है। उत्पादन संबंधित चीजे जैसे अचार बनाना आदि चीजे भी सिखाई जा रही है, साथ साथ जेलों में बंद कैदियों को व्यायाम, पढ़ाई, लिखाई पाठशालाएं और शिक्षक के क्षेत्र में भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
परिवारों से जोड़ा जा रहा
जेल में रहते हुए कैदियों को उनके परिवारों से भी जोड़ा जा रहा है। बीते दिनों रक्षाबंधन का त्योहार मनाया गया था। कैदियों को उनके परिवार से जोड़कर रखना और साथ-साथ उन्हें अन्य तरीके की चीजे सिखाना उनके विकास के लिए अहम माना जा रहा है ताकि वह अपराध के रास्ते को छोड़कर समाज की मुख्य धारा में जुड़ सके और जेल से छूटने के बाद भी उन्हें रोजगार की समस्या से जूझना ना पड़े।
ग्रेटर नोएडा - नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।