बुलंदशहर का मीना हत्याकांड : दामाद ही निकला सास का कातिल,बीवी से मिलन में सास बन रही थी रोड़ा
Bulandshahr News
भारत
चेतना मंच
26 Nov 2025 09:05 AM
Bulandshahr News: बुलंदशहर के खुर्जा में बीते मंगलवार गांव बौरोली में एक महिला की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई थी। अब पुलिस ने उस पूरे मामले का खुलासा कर दिया है। हत्या किसी और ने नहीं महिला के दामाद ने ही की थी। हत्या की वजह जान कर लोग हैरान हैं ।
मीना देवी की हत्या का हुआ खुलासा
मामला बुलंदशहर के खुर्जा का है। बुलंदशहर के खुर्जा में मंगलवार रात को गांव बौरोली में सोते समय मीना देवी नाम की एक महिला की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई थी। पुलिस को मामले की सूचना देने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। तभी से पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई थी। मृतक के पुत्र अजीत ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने कई लोगों से पूछताछ की थी और कई सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले थे जिसके आधार पर पुलिस को महिला के दामाद बंटी पर शक हुआ, पुलिस ने बंटी को गिरफ्तार कर लिया, सख्ती से पूछताछ करने पर बंटी ने सारी सच्चाई उगल दी। बंटी अलीगढ़ का रहने वाला है।
Bulandshahr News
बीवी बच्चों को घर लाना चाहता था, सास बनी रोड़ा
उसने बताया कि 13 वर्ष पहले उसकी शादी मीना देवी की पुत्री लक्ष्मी के साथ हुई थी। पति-पत्नी में विवाद के चलते लक्ष्मी बच्चों समेत मायके रह रही थी। पति जब भी पत्नी को वापस ले जाने आता तो सास ससुर जाने नहीं देते थे। इससे नाराज होकर उसने हत्या का प्लान बना लिया।
दामाद ने की सास की हत्या
पत्नी को उसके साथ ना भेजने पर दामाद लगातार नाराज चल रहा था जिस कारण रात में जब सब सो रहे थे तब उसने कुल्हाड़ी से अपनी सास के सिर पर प्रहार कर उसकी हत्या कर दी और घर वालों के जागने से पहले वहां से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी की निशादेही पर आला कत्ल कुल्हाड़ी और घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद कर ली है।Bulandshahr News
ग्रेटर नोएडा - नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।