Bulandshahr News: सौतेला पिता नशे की गोलियां देकर बेटी के साथ करता गंदा काम
Bulandshahr News
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 04:33 AM
Bulandshahr News: बेटी के लिए पिता और भाई सबसे ज्यादा सुरक्षित व्यक्ति माने जाते हैं। घर की महिला अगर किसी पर विश्वास करती है तो या तो वह उसका पिता होता है या फिर उसका सगा भाई, लेकिन बुलंदशहर के खुर्जा से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां पर एक बेटी ने सौतेले पिता पर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। बेटी ने बताया कि पिता किस तरीके से हर रोज उसके साथ दरिंदगी करता है।
नशे की गोलियां देकर दुष्कर्म का आरोप
Bulandshahr News: मामला बुलंदशहर के खुर्जा के चोला थाना क्षेत्र का है। यहां पर एक लड़की ने अपने सौतेले पिता पर आरोप लगाया है कि पिता उसके साथ रोज योन शोषण करता है। युवती का कहना है कि पिता उसके साथ दरिंदगी करता है, जब वह मना करती है तो मारपीट करता है। युवती ने आरोप लगाते हुए कहा कि पिता खाने में नशे की गोलियां मिला देता है और इसके बाद उसके साथ यौन शोषण करता है जिस कारण हमेशा ही वह थकी परेशान और अस्वस्थ महसूस करती है। यदि बेटी सौतेले पिता द्वारा किए जा रहे यौन शोषण का विरोध करती है तो पिता बेटी के साथ मारपीट करता है। युवती का कहना है कि वह लंबे समय से इस तरीके की दरिंदगी झेल रही है। अब युवती ने पुलिस में जाकर नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस कर रही मामले की जांच
Bulandshahr News: जैसे ही मामला सामने आया तो पूरे गांव में चर्चा का विषय बन गया। लोग हैरान है कि जिस सौतेले पिता पर बेटी की रक्षा की जिम्मेदारी है वही बेटी के साथ ऐसा कर रहा है। घटना सामने आने के बाद लोगों में काफी रोश है। पुलिस ने आरोपी सौतेले पिता को गिरफ्तार कर लिया है। थाना इलाके की पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Greater Noida West: गौर सिटी के निवासियों ने थाली और शंख बजाकर चंद्रयान 3 की सफलता का मनाया जश्न,Watch Videoग्रेटर नोएडा – नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।