पश्चिमी यूपी का सबसे बड़ा सट्टा किंग गिरफ्तार, करोड़ों में खेलने वाला कभी करता था बेलदारी
Bulandshahr News
भारत
चेतना मंच
07 Oct 2023 11:02 PM
Bulandshahr News : बुलंदशहर में सबसे बड़ा सट्टा माफिया त्रिलोकी और उसके भतीजे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । पुलिस ने सट्टा माफिया के कब्जे से 1 लाख रुपए की नगदी, मोबाइल लैपटॉप व अन्य वस्तुएं बरामद की है। जानकारी के मुताबिक गैंगस्टर एक्ट के तहत भी त्रिलोकी पर कार्रवाई होगी। 5 साल में सट्टा किंग बनने वाला त्रिलोकी कभी बेलदारी किया करता था।
सट्टा किंग और उसका भतीजा गिरफ्तार
बुलंदशहर पुलिस लगातार संगठित अपराध को कम करने के लिए कार्रवाई कर रही है। इसी कार्रवाई के क्रम में इस सट्टा किंग को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक त्रिलोकी शहर और जिले का सबसे बड़ा सट्टा किंग है। पुलिस काफी दिनों से इसे गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही थी। त्रिलोकी एजेंट के माध्यम से शहर में सट्टा खिलाता है। त्रिलोकी और इसका भतीजा सोनू मिलकर काम करते हैं। दोनों मिल कर शहर भर में सट्टा चलाते थे । एक नंबर पर बोली लगवाते और यदि उस नंबर पर कोई व्यक्ति जीत जाता तो उसे 9 गुना पैसा मिलता था साथ ही इन लोगों का भी 10% कमिशन फिक्स रहता था।
"गली" और "दिसावर" नाम की सट्टा किंग वेबसाइट भी चलाते थे
यह लोग दो वेबसाइट भी चलाते हैं जिनका नाम गली और दिसावरहै जो सट्टा किंग वेबसाइट के नाम से जानी जाती है। इन वेबसाइट पर अलग-अलग टाइम पर नंबर रिवील होते हैं। इन्हीं नंबरों से डिसाइड होता है कि कौन जीता है कौन हारा है। इस तरीके से यह एक संगठित तौर पर सट्टे का अपराध करते थे। पुलिस ने त्रिलोक चंद उर्फ त्रिलोकी को गिरफ्तार कर लिया है, उसके भतीजे और सहयोगी सोनू को भी गिरफ्तार किया है।
करोड़ों में खेलने वाला कभी करता था बेलदारी Bulandshahr News
पुलिस ने आरोपी के पास से 11400 नगद, दो लैपटॉप, 8 मोबाइल, दो प्रिंटर, दो रजिस्टर, दो डायरी, कैलकुलेटर, एक वाई-फाई राउटर, पेन व अन्य वस्तुए बरामद की है। अभियुक्त त्रिलोकी का पहले भी आपराधिक इतिहास रहा है। 2017 में त्रिलोकी पर पहला मुकदमा दर्ज हुआ था। सोनू पर भी पहले से दो मुकदमे दर्ज हैं। यह लोग बुलंदशहर में दिल्ली के सट्टा किंग के कहने पर सट्टा चलाते थे। पुलिस इस मामले लगातार कार्रवाई कर रही है, इनसे जुड़े अन्य लोगों को गिरफ्तार करने का प्रयास चल रहा है। इस पूरे नेक्सस को जल्द ही पुलिस सबके सामने रखेगी।
ग्रेटर नोएडा - नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।