Bulandshahr News : एसएसपी की पहल पर शांत हुआ मामला, बाजार बंद का आह्वान वापस
The matter calmed down on the initiative of SSP, the call for market closure was withdrawn
भारत
चेतना मंच
28 Nov 2025 02:05 PM
बुलंदशहर। जहांगीराबाद के व्यापारी नेता रोहित पहाड़ी का प्रकरण अब शांत होता नजर आ रहा है। व्यापारी सुरक्षा फोरम के प्रदेश महामंत्री अनिल देशभक्त ने 26 जून को कस्बा जहांगीराबाद बंद का आह्वान वापस ले लिया है। व्यापारियों की एसएसपी श्लोक कुमार के साथ घंटों चली बैठक के बाद यह फैसला लिया गया है। यह भी सामने आया कि ट्रेनी आईपीएस आदित्य बंसल व्यापारी के घर दबिश में मौजूद नहीं थे। एसएसपी ने दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिया है।
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान हुआ विवाद
नगर पालिका जागीराबाद द्वारा अतिक्रमण कारवाई की गई थी। आरोप है कि नगर पालिका के अधिकारियों से ज्यादा आदित्य बंसल नाम के ट्रेनी आईपीएस रसीदें काट रहे थे। 500 से 5000 की रसीद काटी गई। यह सब कार्रवाई बिना सूचना दिए किया जा रहा था। सूचना मिलने पर व्यापारी इकट्ठे हो गए। नगर अध्यक्ष रोहित पहाड़ी ने इस बात का विरोध किया। विरोध के बाद और लोगों के जमा होने के बाद पुलिस टीम और नगर पालिका टीम चली गई।
नगर अध्यक्ष ने लगाए मारपीट के आरोप
व्यापारी सुरक्षा फोरम के नगर अध्यक्ष रोहित पहाड़ी ने कहा उनको सूचना मिली कि अतिक्रमण के खिलाफ पुलिस टीम नगर पालिका की टीम के द्वारा कार्रवाई की जा रही है। उनके मुताबिक उन्हें सूचना मिली कि अधिकारी जबरदस्ती कर रहे हैं और रसीदें काट रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आपको पहले मीटिंग करनी चाहिए थी, उसके बाद अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते, लेकिन उनकी एक नहीं सुनी गई। नगर अध्यक्ष का कहना है कि मामले के बाद रात में पुलिस अधिकारी 15 से 20 की तादाद में उनके घर पर आए। उनके और उनके परिवार के साथ अभद्रता की गई। इस वारदात में उनकी गर्दन पर गंभीर चोट आई। नगर अध्यक्ष को थाने ले जाने के बाद आईपीएस आदित्य बंसल ने उन्हें धमकी भी दी। एसएसपी के मामला संज्ञान में आने के बाद रात को उन्हें छोड़ दिया गया।
उत्तर प्रदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।