Bulandshahr News : उधार सामान ना मिलने पर दुकानदार का कान ही खा गया सनकी
The shopkeeper's ear was eaten by the craze for not getting the loaned goods
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 10:51 PM
बुलंदशहर। जिले के शिकारपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने उधार सामान ना मिलने पर दुकानदार के कान को ही काट खाया। दुकानदार का कान शरीर से अलग हो गया। दुकानदार के गंभीर रूप से घायल होने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
Bulandshahr News
दुकानदार को धमकाया और 500 रुपये मांगे
बुलंदशहर जिले के शिकारपुर जहांगीराबाद चुंगी बाईपास के रहने वाले अब्दुल हमीद ने बताया कि उनका बेटा आस मोहम्मद परचून की दुकान पर काम करता है। वहां पर एक व्यक्ति आकर आस मोहम्मद से उधार सामान मांगता है। दुकानदार उधार सामान देने के लिए मना कर देता है। इस पर दोनों में कहासुनी हो जाती है, जिसके बाद दुकानदार और ग्राहक हाथापाई करने लगते हैं। सामान लेने आया शख्स कहता है कि सामान नहीं है तो 500 रुपये देने होंगे। दुकानदार के मना करने पर उसे धमकाया जाता है, जिसके बाद सामान लेने आया ग्राहक दुकानदार का कान दांतों में दबा लेता है और शरीर से अलग कर देता है।
तमाशबीन बने रहे राहगीर
आस मोहम्मद के पिता का कहना है कि जब यह वारदात हुई, तब सभी लोग गली से आ जा रहे थे। सब लोग देखते रहे, लेकिन किसी ने मदद करने की कोशिश नहीं की। मामले की सूचना मिलने के बाद आस मोहम्मद को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
आस मोहम्मद का कान उसके शरीर से अलग करने वाले के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है।
उत्तर प्रदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।
#bulandshahrnews #bulandshahrcrime