Bulandshahr News : मजदूर की बेटी की शादी की हो रही खूब चर्चा
There is a lot of discussion about the marriage of the laborer's daughter.
भारत
चेतना मंच
03 Jul 2023 10:38 PM
बुलंदशहर। समाजसेवी संस्था राष्ट्र चेतना मिशन ने एक गरीब परिवार के पिता के कंधों से बोझ को हल्का कर उसकी बेटी की जिंदगी में खुशियां भर दी। मजदूर की बेटी की दान दहेज से की गई शादी की चर्चा हर तरफ हो रही है।
Bulandshahr News
चेतना मिशन ने कराई गरीब परिवार की बेटी की शादी
मामला बुलंदशहर के मामा रोड स्थित ग्यासपुर गांव का है। यहां के रहने वाले गजेंद्र लोधी के परिवार में 6 बेटियां हैं। बड़ी बेटी की वह शादी कर चुके हैं। दूसरी बेटी की शादी की तैयारियां कर रहे थे। गजेंद्र लोधी पेशे से मजदूर हैं। मां भी घरों में झाड़ू पोछे का काम करती है। बड़ी बेटी की शादी होने के बाद दूसरी बेटी की शादी के लिए पैसे की व्यवस्था नहीं हो पा रही थी। परिवार में दो बेटे भी हैं, जो आर्थिक सहायता परिवार की करते हैं।
दो साल पहले की थी बड़ी बेटी की शादी
बड़ी बेटी की शादी के दो साल बाद दूसरी बेटी की शादी के लिए गजेंद्र लोधी ने चेतना मिशन के पदाधिकारियों से संपर्क किया था। चेतना मिशन के पदाधिकारियों ने ब्रम्हपुरी के रहने वाले एक व्यक्ति के आवास पर इस विवाह समारोह को आयोजित कराया। समारोह में प्रतिभोग, जय माला, फेरे, वधू की विदाई आदि कार्यक्रम संपन्न कराए गए। इसके बाद से इस कार्य की सराहना हो रही है।
इलाके में शादी की हो रही चर्चा
राष्ट्र चेतना मिशन के इस नेक कार्य के बाद एक फोटो वायरल हो रहा है, जिसमें नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं देते हुए पदाधिकारी और कार्यकर्ता नजर आ रहे हैं। राष्ट्र चेतना मिशन के इस कार्य की हर तरफ सराहना हो रही है। बेटी की शादी से परेशान पिता और मां ने राहत की सांस ली है।
उत्तर प्रदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।
#bulandshahr #bulandshahrnews #rashtrachetnamission