Bulandshahr News : मिस्टर इंडिया रह चुके बुलंदशहर के प्रखर समेत तीन की मौत
Three including Prakhar of Bulandshahr, who was Mr. India, died
भारत
चेतना मंच
26 Jun 2023 09:44 PM
बुलंदशहर। मिस्टर इंडिया का खिताब जीत चुके प्रखर समेत तीन युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई। मिस्टर इंडिया रह चुके शख्स की मौत की खबर सुनने के बाद लोगों में मायूसी है।
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर हुआ हादसा
बुलंदशहर में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में तीन दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान तीनों की मौत हो गई। तीनों दोस्त बुलंदशहर के रहने वाले थे। संजीव, हनी तेवतिया और प्रखर पंडित एक साथ प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे। तीनों कार में सवार होकर बागपत से बुलंदशहर के लिए निकले थे। गौतमबुद्ध नगर के दादरी थाना क्षेत्र में उनकी तेज रफ्तार कार किसी अज्ञात वाहन से टकरा गई। उसके बाद अनियंत्रित होकर कार पलट गई। हादसे में तीनों लड़कों की मौत हो गई। हादसे में मरने वाले प्रखर पंडित ने बुलंदशहर का एक वक्त में नाम रोशन किया था। वह स्टेट और नेशनल लेवल पर बॉडी बिल्डिंग का पदक जीतकर बुलंदशहर का नाम रोशन किया था। प्रखर पंडित नाम का युवक मिस्टर इंडिया भी चुना गया था।
तीनों युवक दोस्त थे
हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। तीनों की पहचान संजीव पुत्र लाचारी सिंह निवासी गांव जपनी सिकंदराबाद हाल निवासी यमुनापुरम नगर कोतवाली, हनी पुत्र संजीव कुमार बिजलीपुरा खेरा फरीदपुर खुर्जा देहात गांव और प्रखर पुत्र राजीव शर्मा बुलंदशहर के शीतल गंज नगर कोतवाली का निवासी है।
उत्तर प्रदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।