Bulandshahr News : बुलंदशहर में ट्रक की चपेट में आने से मोटर साइकिल सवार तीन लोगों की मौत
Goa News: Speeding car collides with parked vehicles in Goa, driver dies
भारत
RP Raghuvanshi
19 Feb 2023 03:46 PM
बुलंदशहर (उप्र)। बुलंदशहर जिले के औरंगाबाद थानाक्षेत्र में ट्रक ने मोटर साइकिल सवार चार लोगों को कुचल दिया, जिसमें तीन की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार बुलंदशहर के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के सराय छबीला के सुमित (21) और अंश (8) तथा सिकंदराबाद थानाक्षेत्र के खत्री वाड़ा मोहल्ले की आशा (19) और गौतमबुद्ध नगर जिले के दनकौर थानाक्षेत्र के चीती गांव की पारुल (20) मोटर साइकिल से बुलंदशहर के खानपुर थानाक्षेत्र के मनिया टिकरी गांव में शादी समारोह में शामिल होने गए थे।
पुलिस के मुताबिक वहां से लौटने के दौरान रास्ते में औरंगाबाद थाना क्षेत्र में चरोरा गांव के पास उनकी मोटर साइकिल में ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे सुमित, अंश और पारुल की मौत हो गई।
पुलिस क्षेत्राधिकारी (अपराध) अजय कुमार चौहान ने बताया कि सूचना मिली कि औरंगाबाद थाना इलाके में एक बाइक और कैंटर के टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई और एक घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने बताय कि ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।
उत्तर प्रदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।