Bulandshahr News: दोस्तों में धाक जमाने के लिए कमर पर कसा तमंचा, अचानक चल गई गोली
Bulandshahr News
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 10:26 PM
Bulandshahr News: बुलंदशहर में कमर में तमंचा लगा कर नाचना युवक को भारी पड़ गया। युवक जन्मदिन की पार्टी में तमंचा लगाकर नाच रहा था। उसे पता नहीं था कि जिस तमंचे को वह औरों को दिखाने के लिए लगा कर आया है वही उसका दुश्मन बन जाएगा। मामला खुर्जा के कालिंदी कुंज कॉलोनी का है। यहां मंगलवार को एक जन्मदिन की पार्टी के दौरान एक तमंचे से गोली चल गई। गोली चलने के बाद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद उसे नोएडा अस्पताल ले जया गया जहां उसका फिलहाल इलाज कराया जा रहा है।
Bulandshahr News
अचानक तमंचे से चली गोली
जानकारी के मुताबिक खुर्जा क्षेत्र की कुंज कॉलोनी में एक युवक की जन्मदिन की पार्टी चल रही थी। इस जन्मदिन की पार्टी में उसके सभी दोस्त आए हुए थे। सभी नाच गाना कर रहे थे और पार्टी खूब जोर-शोर से चल रही थी। यहां पर एक युवक भी आया हुआ था जिसका नाम रजत है। रजत हाथरस का रहने वाला है। रजत के पास तमंचा मौजूद था जो कि उसने अपने कमर पर लगाया हुआ था। बेल्ट में फंसे तमंचे के साथ रजत नाच गाना भी कर रहा था। नाच गाने के बीच लोगों ने देखा कि अचानक से गोली चलने की आवाज आई है। गोली रजत के तमंचे से चली थी और उसी की कमर में जाकर लग गई। यह देखकर सभी लोग हैरान रह गए।
Bulandshahr News
अस्पताल में युवक का हो रहा इलाज
गोली चलने की सूचना पर जन्मदिन में मौजूद सभी दोस्तों में हड़कंप मच गया । इसके बाद उस लड़के को तुरंत अस्पताल ले जया गया । युवक ने अपनी ही कमर में तमंचा लगा रखा था ,नाचते हुए इस तमंचे से गोली चली और उसके कमर में लग गई। फिलहाल युवक का उपचार किया जा रहा है। होश में आने के बाद अब उससे पूछताछ की जाएगी की आखिर उसके पास तमंचा आया कहां से। दोस्तों में धमक जमाने के लिए तमंचा लगान महंगा पड़ गया। ना सिर्फ तमंचे से गोली चली और घायल हो गया बल्कि पुलिस भी उससे पूछताछ करेगी।