Bulandshahr News : बिजली कटौती के खिलाफ लालटेन लेकर अनोखा प्रदर्शन, देखने उमड़े लोग
Unique demonstration with lanterns against power cuts, people gathered to see
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 11:39 AM
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश में हो रही बिजली कटौती के विरोध में जगह-जगह विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। आम आदमी पार्टी ने बुलंदशहर में देर शाम विभिन्न मार्गों पर लालटेन लेकर जुलूस निकाला। इसमें आप के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह लोधी, जिला उपाध्यक्ष अरविंद सिंह राघव, प्रदेश प्रवक्ता विकास शर्मा, जिला उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह राघव अन्य लोग मौजूद रहे।
प्रदर्शन को देखने जुटे लोग
Bulandshahr news hindi : उत्तर प्रदेश में अघोषित बिजली कटौती के विरोध में आम आदमी पार्टी ने देर शाम लालटेन लेकर नगर के विभिन्न स्थानों पर जुलूस निकाला। यह जुलूस काले आम से शुरू हुआ और अंबेडकर चौक तक गया। पार्टी के स्थानीय पदाधिकारियों का कहना है कि भीषण गर्मी लोगों का हाल बुरा कर रही है और इस बीच बार-बार बिजली कटौती हो रही है। अस्पताल में मरीज बेहाल हैं। पार्टी नेताओं का कहना था कि जब तक बिजली कटौती खत्म नहीं होगी और समस्या का समाधान नहीं होगा, आंदोलन जारी रहेगा। उनका यह भी कहना था कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल सरकार 24 घंटे बिजली बिना कटौती दे रही है। आम आदमी पार्टी की मांग है कि प्रदेश में बिजली बिना किसी कटौती के दी जाए।
काफी दिनों से हो रही बिजली कटौती
बुलंदशहर में कई दिनों से बिजली कटौती की समस्या देखने को मिल रही है, जिसके विरोध में जगह-जगह लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। पूरे उत्तर प्रदेश में बार-बार हो रही बिजली कटौती को लेकर लोग परेशान हैं। गर्मी लोगों के स्वास्थ्य पर प्रहार कर रही है। अब इस बिजली कटौती के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने प्रतीक के तौर पर लालटेन का इस्तेमाल करते हुए विरोध प्रदर्शन किया है। आम आदमी पार्टी के इस लालटेन प्रदर्शन को देखने काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब तक बिजली कटौती की समस्या पूरी तरीके से खत्म नहीं हो जाती है, आंदोलन जारी रहेगा।
उत्तर प्रदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।
#bulandshahrnews #aamadmiparty #aap