
देखिये किसान को कैसे धमका रहा है जेई फोन पर जैसे ही पीड़ित अपने पैसे वापस मांगने लगा तो जेई ने किसान को धमकाते हुए आवेश में ना आने की हिदायत दी। उसने कहा कि जो तुम कर रहे हो, उसे तुम्हें भुगतना पड़ेगा। इस पूरी बातचीत के दौरान किसी शख्स ने इसका वीडियो बना लिया। वीडियो में जेई न सिर्फ किसान को धमका रहा है, बल्कि रिश्वत लेने की बात को भी कबूल रहा है। जेई जनपद बुलंदशहर के शिकारपुर क्षेत्र के गांव समनपुर के विद्युत उप केंद्र पर तैनात है।तमाम कोशिशों के बाद भी यूपी में भ्रष्टाचार पर लगाम नहीं लग पा रहा है। ताजा मामला बुलंदशहर जिले का है। बिजली का कनेक्शन लगाने के लिए एक जेई ने किसान से 15 हजार रुपये की रिश्वत ली। एक माह में भी काम न होने पर किसान ने जब पैसे वापस मांगे, तब जेई उसे धमकाने लगा। देखिये पूरा वीडियो... pic.twitter.com/sUltmzQOQV
— Chetna Manch (@ManchChetna) June 17, 2023