Bulandshahr News : साहिल को चाहे मारो पीटो या फांसी दो, उसे सजा मिलनी ही चाहिए : शम्मो
Whether Sahil is beaten or hanged, he must be punished: Shammo
भारत
चेतना मंच
30 May 2023 07:40 PM
बुलंदशहर (उप्र)। उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में एक किशोरी की बेरहमी से हत्या करने के आरोपी की बुआ शम्मो का कहना है कि साहिल ने जो कुछ किया है, उसे उसकी सजा जरूर मिलनी चाहिए, चाहे उसे मारो, पीटो या फिर उसे फांसी दे दो।
Bulandshahr News
16 साल की साक्षी को बर्बर तरीके से मार डाला था
उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में साहिल नामक युवक ने 16 वर्षीय साक्षी की चाकू से 20 से अधिक वार कर और पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। निर्मम तरीके से की गई इस हत्या का वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद लोगों में गहरा रोष है। साक्षी हत्याकांड के आरोपी साहिल की बुआ शम्मो ने यहां मंगलवार को संवाददाताओं से कहा कि साहिल ने जो कुछ किया है, उसकी सजा उसे जरूर मिलनी चाहिए। साहिल ने आज उस लड़की के साथ जो किया, वह कल हमारे साथ भी कर सकता है।
बुलंदशहर से पुलिस ने किया था गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने बताया कि 20 वर्षीय आरोपी साहिल को सोमवार को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार किया गया। बुलंदशहर के अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बजरंगबली चौरसिया ने बताया कि साहिल बुलंदशहर जनपद के पहासू थाना क्षेत्र के अटरेना गांव में अपनी बुआ के यहां आया था, जहां से उसे दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया।
साहिल हमारे साथ भी ऐसा कर सकता है
शम्मो ने कहा कि हमें साहिल से कोई मतलब नहीं है। जब उसने साक्षी के साथ ऐसा किया है तो कल हमारे साथ भी, वह कुछ भी कर सकता है। कल को साहिल मेरी बेटी के साथ भी कुछ भी कर सकता है। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के अनुसार, ऐसा बताया जा रहा है कि आरोपी और साक्षी के बीच प्रेम संबंध थे, लेकिन शनिवार को उनमें झगड़ा हो गया था। उनके अनुसार, लड़की रविवार शाम को अपनी सहेली की बेटी के जन्मदिन की पार्टी के लिए खरीदारी करने गई थी, तभी घनी आबादी वाले इलाके में आरोपी ने उसे रोक कर उस पर हमला कर दिया। इस घटना का लगभग 90 सेकंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित हो रहा है, जिसमें आरोपी एक हाथ से लड़की को दीवार की तरफ धकेल कर बार-बार उस पर चाकू से वार करता नजर आ रहा है।
उत्तर प्रदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।