Bulandshahr Teacher: सरकारी स्कूल में कॉमेडी और डांस रील बनाने वाली शिक्षिका के वीडियो वायरल
Bulandshahr Teacher
भारत
चेतना मंच
14 Sep 2023 08:02 PM
Bulandshahr Teacher: बुलंदशहर की एक शिक्षिका के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। Bulandshahr Teacher पर आरोप है कि कॉमेडी और डांस की रील वीडियो शिक्षिका ने विद्यालय में ही बनवाए हैं। बच्चों से इन रील वीडियो को बनवा कर वायरल किया गया है। अब उच्च स्तर पर शिक्षिका की शिकायत की गई है।
विद्यालय में रील बनाती है शिक्षिका
https://twitter.com/i/status/1702228071762604250
दरअसल मामला बुलंदशहर के शिकारपुर तहसील के गांव रिवाड़ा के उच्च प्राथमिक विद्यालय का है। यहां पर तैनात शिक्षिका जिनका नाम प्रभा नेगी है,उनके कुछ रील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। इसमें वह डांस करती नजर आ रही है। कुछ कॉमेडी वीडियो भी है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे है। प्रभा नेगी पर आरोप है कि यह कॉमेडी,डांस की वीडियो उन्होंने विद्यालय के अंदर ही बनवाए हैं और बच्चों से ही बनवाये है। शिक्षा के मंदिर में मासूम बच्चों से रील बनवाने वाली शिक्षिका का मामला अब तूल पकड़ रहा है। स्कूल के शिक्षकों ने इस मामले को शिकायत बीएसए से की है।
शिक्षिका की हुई शिकायत
Bulandshahr Teacher की इस प्रकार की वीडियो वायरल होने के बाद स्कूल के शिक्षकों ने बीएसए से इसकी शिकायत की है। शिक्षा के मंदिर कहे जाने वाले विद्यालय में एक शिक्षिका छात्र-छात्राओं से जिस तरह की वीडियो बनवा कर उन्हें वायरल कर रही थी यह वाकई सोचने का विषय बन गया है। शिक्षिका पर आरोप है कि जो रील वीडियो फिलहाल वायरल हो रही है उनमें से अधिकतर रील वीडियो उसने स्कूल में ही बनवाए है। स्कूल के शिक्षकों ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को शिक्षिका नेगी के खिलाफ लिखित शिकायत दी है। शिक्षिका द्वारा फेसबुक और इंस्टाग्राम पर बनाए रील इलाके में चर्चा का विषय बन गए है।
ग्रेटर नोएडा - नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।