Bulandshahr Tomato News: टमाटर हुए महंगे तो फसल बचाने को कर डाला ये काम,किसान की हुई बल्ले बल्ले
Bulandshahr Tomato News
भारत
चेतना मंच
28 Nov 2025 08:20 AM
Bulandshahr Tomato News: टमाटर के दाम पूरे देश में आसमान को छू रहे है। बुलंदशहर में भी टमाटर 200 किलो के आसपास बिक रहा है। बरसात से टमाटर की फसल को होने वाले नुकसान से सबक लेते हुए बुलंदशहर के एक किसान ने कर्नाटक व शिमला की तर्ज पर टमाटर की खेती की शुरुआत की है। किसान फसल को बारिश के पानी से बचाने के लिए सीढी नुमादार खेत बनाकर खेती कर रहे हैं।
सीधी बारिश से टमाटर बचाने के लिए पहाड़ी इलाकों की तर्ज पर खेती
बुलंदशहर के गांव इकलैङी में टमाटर की अद्भुत खेती की जा रही है। यह टमाटर शिमला और कर्नाटक की तर्ज पर उगाए जा रहे हैं। पहाड़ी इलाकों की तरह ढलानदार और सीडी नुमा खेत बनाकर टमाटर की खेती हो रही है। टमाटर की खेती करने वाले किसान डॉक्टर फौज वीर सिंह का कहना है कि टमाटर की खेती को अक्सर सीधी बारिश से नुकसान होता है। इसी सीधी बारिश से टमाटर को बचाने के लिए विशेष नेट से कवर किया गया है जिससे कि खेत की जो फसल है वह बर्बाद ना हो और उत्पादन ज्यादा से ज्यादा हो सके। नई तकनीक से तैयार किए गए इन खेतों पर बारिश का कोई असर नहीं होता है जिससे उत्पादन अधिक होता है। खेत में सिंचाई के लिए ड्रिप सिस्टम भी लगाया गया है। फसल में हो रहे टमाटर की क्वालिटी भी अन्य टमाटर की फसल से बेहतर है। प्रगतिशील किसान फौजवीर सिंह ने बताया कि उन्हें टमाटर के अच्छे दाम मिल रहे हैं।
Bulandshahr Tomato News: महंगे टमाटर से बिगड़ा रसोई का बजट
टमाटर की महंगाई आसमान छू रही है। टमाटर सिर्फ लोगों की किचन की समस्याओं को नहीं बढ़ा रहा है बल्कि भारत की राजनीति का भी अब एक अहम पहलू बन गया है। महंगाई के इस दौर में टमाटर के महंगे दामों ने लोगों की रसोई के बजट को बिगाड़ दिया है। ऐसे वक्त में प्रगतिशील किसान फौजवीर सिंह की खेती उन्हें टमाटर का अच्छा और बेहतरीन उत्पादन दे रही है जिससे न सिर्फ किसानों को लाभ होगा बल्कि टमाटर के दाम भी घट सकते हैं।Bulandshahr Tomato News: