Bulk Drug Park : हिमाचल प्रदेश को ‘बल्क ड्रग पार्क’ के लिए मिली 225 करोड़ रुपये की पहली किस्त
Himachal Pradesh gets first installment of Rs 225 crore for 'Bulk Drug Park'
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 11:16 AM
शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार को उना जिले में ‘बल्क ड्रग पार्क’ (थोक औषधि पार्क) के लिए 225 करोड़ रुपये के सहायता अनुदान की पहली किस्त मिल गई है। केंद्र सरकार के औषधि संबंधी विभाग ने ‘बल्क ड्रग पार्क’ योजना के प्रचार दिशानिर्देशों के तहत यह सहायता अनुदान प्रदान किया है।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि बल्क ड्रग पार्क राष्ट्रीय महत्व की एक परियोजना है। राज्य के मौजूदा औषधि पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि लगभग 8000-10,000 करोड़ रुपये की निवेश क्षमता को ध्यान में रखते हुए और 15,000 से अधिक लोगों के लिए रोजगार के अवसरों की अपेक्षा के साथ राज्य सरकार परियोजना को समय पर पूरा किया जाना सुनिश्चित करेगी।
बयान में कहा गया है कि सरकार ने 15 फरवरी को हिमाचल प्रदेश बल्क ड्रग पार्क इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (एचपीबीडीपीआईएल) को कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय में राज्य कार्यान्वयन एजेंसी के तौर पर पंजीकृत कराया था।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।