विज्ञापन
National News: राजस्थान के बीकानेर में सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा कि सरकार इस संबंध में जीरो टोलरेंस की नीति अपनाएगी।

National News: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के 15 किलोमीटर के दायरे में हो रहे अवैध निर्माणों को जमींदोज करने का निर्देश दिया। राजस्थान के बीकानेर में सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार इस संबंध में जीरो टोलरेंस की नीति अपनाएगी।
बैठक में प्रत्येक सीमावर्ती जिले के लिए 360 डिग्री सुरक्षा फ्रेमवर्क तैयार करने का निर्णय लिया गया। इस कोशिश में स्थानीय नागरिकों, राज्य सरकार की मशीनरी और सभी संबंधित सुरक्षा एजेंसियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी, जिससे सीमा प्रबंधन को और अधिक व्यापक एवं मजबूत बनाया जा सके।
संयुक्त रणनीति अपनाने पर बल
शाह ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी), नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) और राज्य सरकार की मशीनरी के साथ समन्वित सीमा प्रबंधन रणनीति अपनाए जाने पर बल दिया। उन्होंने यह बहुत जरूरी ताकि घुसपैठ, नारकोटिक्स तस्करी, अतिक्रमण, आतंकवादी फंडिंग और अन्य सीमा-पार अपराधों पर शिकंजा कसा जा सके।
डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट्स को दी ये जिम्मेदारी
गृह मंत्री ने डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट्स को जिम्मेदारी कि वे सभी बैंकों में पूर्ण कानूनी एवं वित्तीय अनुपालन सुनिश्चित करें, प्रमुख व्यवसायिक प्रतिष्ठानों का वेरिफिकेशन करें, उनके फंडिंग सोर्स की जांच करें, म्यूल खातों-शेल कंपनियों को ट्रैक करें, फर्जी आधार कार्डों की पहचान करें और तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करें।
बैठक में रेखांकित किया गया कि प्रधानमंत्री भारत सरकार अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर उच्चतम स्तर की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दृढ़ संकल्पित है।
विज्ञापन