राजस्थान में बंपर पुलिस भर्ती, कांस्टेबल के 10,000 पदों पर निकली वैकेंसी
Police Constable Bharti 2025
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 06:21 AM
Police Constable Bharti 2025 : राजस्थान में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर सामने आया है। राजस्थान पुलिस विभाग ने कांस्टेबल के कुल 10,000 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदन की अंतिम तारीख अब 25 मई 2025 तय की गई है, जो पहले 17 मई थी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
युवाओं के लिए सुनहरा मौका
राजस्थान पुलिस विभाग ने कांस्टेबल के 10,000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है, जो सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर है। पहले यह संख्या 9,617 थी जिसे अब बढ़ाकर 10,000 कर दिया गया है। इन पदों में कांस्टेबल जनरल ड्यूटी, ड्राइवर, बैंड और ऑपरेटर शामिल हैं। आवेदन की प्रक्रिया 25 अप्रैल से शुरू हो चुकी है और अब अंतिम तारीख 25 मई 2025 तय की गई है।
ये दस्तावेज होना जरूरी
इन पदों के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना आवश्यक है और आयु 18 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए, हालांकि आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट दी जाएगी। आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी क्रीमी लेयर और अन्य राज्य के अभ्यर्थियों के लिए ₹600 जबकि एससी, एसटी, ओबीसी नॉन-क्रीमी लेयर, ईडब्ल्यूएस आदि के लिए ₹400 निर्धारित की गई है। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), शारीरिक मानक परीक्षण (PST), दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल टेस्ट शामिल होंगे। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन से पहले भर्ती से जुड़ा पूरा नोटिफिकेशन ध्यानपूर्वक पढ़ लें। Police Constable Bharti 2025