Bus Accident : राष्ट्रपति मुर्मू ने खरगोन बस दुर्घटना में लोगों की मौत पर दुख जताया
President Murmu expressed grief over the death of people in Khargone bus accident
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:48 AM
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में मंगलवार को हुई बस दुर्घटना में लोगों की मौत पर दुख प्रकट किया। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
राष्ट्रपति भवन ने राष्ट्रपति मुर्मू के हवाले से ट्वीट कर कहा कि खरगोन, मध्य प्रदेश में हुए बस हादसे में कई लोगों के हताहत होने की खबर से मुझे अत्यंत दुख हुआ है। उन्होंने कहा कि इस दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मैं गहन शोक-संवेदनाएं व्यक्त करती हूं। घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में मंगलवार की सुबह एक यात्री बस के पुल से गिर जाने के कारण 15 लोगों की मौत हो गयी। इस हादसे में करीब 25 लोग घायल हो गये।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।