Business : भारत-ऑस्ट्रेलिया एफटीए से द्विपक्षीय व्यापार होगा 70 अरब डॉलर के पार
Business
भारत
चेतना मंच
29 Dec 2022 08:30 PM
Business : नयी दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) से अगले पांच साल में वस्तुओं और सेवाओं का द्विपक्षीय व्यापार 70 अरब डॉलर के पार पहुंचाने में मदद करेगा। आर्थिक शोध संस्थान ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनीशिएटिव (जीटीआरआई) ने यह जानकारी दी।
Business
भारत-ऑस्ट्रेलिया आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौता (ईसीटीए) 29 दिसंबर से लागू हो गया है।
जीटीआरआई ने कहा कि 23 अरब डॉलर का व्यापार पहले दिन से ही शुल्क मुक्त हो जाएगा।
जीटीआरआई के सह-संस्थापक अजय श्रीवास्तव ने बयान में कहा कि यह भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वित्त वर्ष 2021-22 में 25 अरब डॉलर के वस्तुओं के व्यापार का 93 प्रतिशत है। यह कठिन समय में अधिक व्यापार के अवसर उपलब्ध करायेगा।
जीटीआरआई का अनुमान है कि यह द्विपक्षीय व्यापार भरोसेमंद व्यापार संबंधों और ऑस्ट्रेलिया के धीरे-धीरे चीन से दूर होने से अगले पांच साल में 70 अरब डॉलर को पार कर जाएगा।'