Business : आईआरबी इन्फ्रास्ट्रक्चर का मार्च में 20.64 प्रतिशत बढ़ा टोल संग्रह
IRB Infrastructure's toll collection increased by 20.64 percent in March
भारत
चेतना मंच
11 Apr 2023 09:42 PM
कंपनी ने शेयर बाजार को भेजी सूचना में कहा है कि एक साल पहले की समान अवधि में उसका अनुषंगियों एवं संयुक्त उद्यमों समेत कुल टोल राजस्व 306.6 करोड़ रुपये रहा था।मासिक आधार पर फरवरी, 2023 की तुलना में आईआरबी का टोल संग्रह मार्च, 2023 में 5.38 प्रतिशत बढ़ा है। यह फरवरी में 351 करोड़ रुपये रहा था।
नई दिल्ली। आईआरबी इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स का मार्च में टोल संग्रह राजस्व 20.64 प्रतिशत बढ़कर 369.9 करोड़ रुपये हो गया।
कंपनी ने शेयर बाजार को भेजी सूचना में कहा है कि एक साल पहले की समान अवधि में उसका अनुषंगियों एवं संयुक्त उद्यमों समेत कुल टोल राजस्व 306.6 करोड़ रुपये रहा था।मासिक आधार पर फरवरी, 2023 की तुलना में आईआरबी का टोल संग्रह मार्च, 2023 में 5.38 प्रतिशत बढ़ा है। यह फरवरी में 351 करोड़ रुपये रहा था।
राजमार्गों पर टोल बूथों का संचालन करने वाली यह कंपनी राजमार्गों के विकास से भी जुड़ी हुई है। आईआरबी निर्माण-परिचालन-हस्तांतरण (बीओटी) मॉडल पर संचालन करती है।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।