Business News : नए साल के पहले दिन कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर 25 रुपये महंगा
Commercial LPG cylinder costlier by Rs 25 on the first day of the new year
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 12:53 AM
नई दिल्ली। नए साल के पहले दिन ही महंगाई की मार बढ़ाने वाली खबर आ गई है। तेल मार्केटिंग कंपनियों ने साल 2023 के पहले दिन 19 किलोग्राम के कमर्शियल एलपीजी (लिक्विड पेट्रोलियम गैस) सिलेंडर के दाम में वृद्धि की है। देशभर में 19 किलोग्राम के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 25 रुपये की वृद्धि की गई है।
19 किलो के गैस सिलेंडर के लिए दिल्ली में 1,768 रुपये, मुंबई में 1,721 रुपये, कोलकाता में 1,870 रुपये और चेन्नई में 1,971 रुपये खर्च करने होंगे। गैस की कीमत में वृद्धि होने से रेस्तरां और होटल में खाना महंगा हो जाएगा। घरेलू गैस सिलेंडर की दरों में बदलाव नहीं किया गया है। ये सिलेंडर अपनी मौजूदा कीमतों पर ही मिलेंगे।