Business News : आईसीटी आयात शुल्क मामला : भारत ने डब्ल्यूटीओ समिति के फैसले को चुनौती दी
ICT import duty case: India challenges WTO committee's decision
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 11:31 AM
नयी दिल्ली। भारत ने विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) की व्यापार विवाद निपटान समिति के एक फैसले के खिलाफ अपील की है। समिति ने अपने फैसले में कहा था कि कुछ सूचना एवं प्रौद्योगिकी उत्पादों पर भारत द्वारा लगाया जा रहा आयात शुल्क वैश्विक व्यापार मानदंडों के अनुरूप नहीं है।
समिति के फैसलों को कानूनी रूप से अप्रभावी घोषित करने का अनुरोध
डब्ल्यूटीओ ने कहा कि भारत ने अपीलीय निकाय से अनुरोध किया है कि समिति के निष्कर्षों, फैसलों और सिफारिशों को पलट दें, संशोधित करें, या कानूनी रूप से अप्रभावी घोषित करें। डब्ल्यूटीओ ने कहा कि भारत ने अपनी रिपोर्ट में समिति द्वारा की गई कानून की गलतियों और कानूनी व्याख्या की समीक्षा किए जाने की मांग की है।
भारत द्वारा लगाए गए आयात शुल्क व्यापार मानदंडों का उल्लंघन
डब्ल्यूटीओ की विवाद समिति ने 17 अप्रैल को अपनी रिपोर्ट में कहा कि कुछ सूचना और प्रौद्योगिकी उत्पादों पर भारत द्वारा लगाए गए आयात शुल्क वैश्विक व्यापार मानदंडों का उल्लंघन करते हैं। डब्ल्यूटीओ में इस संबंध में भारत के खिलाफ यूरोपीय संघ, जापान और ताइवान ने शिकायत की थी।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।