Business News : Maruti Suzuki को प्रोडक्शन का होगा नुकसान, अगली तिमाही में कुछ सुधार होने की उम्मीद
Maruti Suzuki will suffer loss of production, some improvement is expected in the next quarter
भारत
चेतना मंच
30 May 2023 09:22 PM
देश की सबसे बड़ी कार मेकर Maruti Suzuki ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स की कमी से मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही में प्रोडक्शन का नुकसान होगा। हालांकि, कंपनी को अगली तिमाही में स्थिति में कुछ सुधार होने की उम्मीद है। पिछले कई महीनों से मारुति को सेमीकंडक्टर की सप्लाई में कमी से प्रोडक्शन में कटौती करनी पड़ रही है। इस वजह से कंपनी को डिमांड को पूरा करने में मुश्किल हो रही है।
पिछले वित्त वर्ष में हुआ 1.7 लाख यूनिट्स के प्रोडक्शन का नुकसान
पिछले वित्त वर्ष में मारुति को लगभग 1.7 लाख यूनिट्स के प्रोडक्शन का नुकसान हुआ था। कंपनी के सीनियर एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (सेल्स एंड मार्केटिंग), शशांक श्रीवास्तव ने बताया कि पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में हमें लगभग 45,000 यूनिट्स का नुकसान हुआ था। चौथी तिमाही में नुकसान लगभग 38,000 यूनिट्स का था। कंपनी के पास लंबित ऑर्डर्स की संख्या बढ़कर चार लाख यूनिट्स से अधिक हो गई है। इसमें Ertiga के लिए सबसे अधिक लगभग एक लाख बुकिंग हैं। इसके अलावा Brezza SUV के लिए 60,000 और हाल ही में लॉन्च की गई Fronx के लिए 30,000 यूनिट्स से अधिक है।
जुलाई से स्थिति में हो सकता है सुधार
कंपनी को अप्रैल में प्रोडक्शन का नुकसान हुआ था। यह स्थिति मई और जून में भी बरकरार रहने की आशंका है। उनका कहना था कि जुलाई से स्थिति में सुधार हो सकता है। कंपनी की Jimny SUV को अगले महीने की शुरुआत में लॉन्च किया जाएगा। मारुति को इसके लिए 30,000 से ज्यादा बुकिंग मिली हैं। कंपनी ने इस वर्ष के ऑटो एक्सपो में Jimny को पेश किया था। मारुति सुजुकी के लिए यह SUV सेगमेंट में स्थिति मजबूत करने में मददगार हो सकती है। कंपनी को Jimny SUV के लॉन्च से पहले इसके लिए अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।