Business News : अडाणी समूह की कंपनियों के खिलाफ आरोपों की जांच कर रहा है सेबी : सरकार
SEBI probing allegations against Adani group companies: Govt
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 04:13 PM
नई दिल्ली। सरकार ने लोकसभा को बताया कि हिंडनबर्ग रिसर्च द्वारा प्रकाशित रिपोर्ट के बाद अडाणी समूह का हिस्सा बनने वाली नौ सूचीबद्ध कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में लगभग 60 प्रतिशत की गिरावट देखी गई, लेकिन इन कंपनियों के शेयरों में उतार चढ़ाव का प्रणालीगत स्तर पर कोई महत्वपूर्ण प्रभाव नहीं पड़ा है।
Business News
लोकसभा में एनके प्रेमचंद्रन के प्रश्न के लिखित उत्तर में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने सोमवार को यह बात कही। सदस्य ने पूछा था कि क्या सरकार ने देश के कारपोरेट क्षेत्र में हिंडनबर्ग रिपोर्ट के प्रभाव का विश्लेषण किया है और क्या उक्त रिपोर्ट के प्रभाव के संबंध में कोई जांच/अध्ययन कराने का उसका कोई विचार है।
पंकज चौधरी ने कहा कि भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) को प्रतिभूति बाजारों के वैधानिक नियामक के रूप में निवेशकों के संरक्षण सहित प्रतिभूति बाजारों के स्थिर संचालन और विकास को प्रभावित करने के लिए नियामक ढांचे को लागू करने का आदेश प्राप्त है। वित्त राज्य मंत्री ने कहा कि इसके अनुसार सेबी, किसी भी बाजार इकाई द्वारा अपने विनियमों के कथित उल्लंघन की जांच करता है। इसी के अनुरूप, यह अडाणी ग्रूप ऑफ कंपनीज के खिलाफ बाजार के आरोपों की जांच कर रहा है।
मंत्री ने कहा कि हिंडनबर्ग रिसर्च द्वारा प्रकाशित रिपोर्ट के बाद 24 जनवरी 2023 से एक मार्च 2023 तक अडाणी समूह का हिस्सा बनने वाली नौ सूचीबद्ध कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में लगभग 60 प्रतिशत की गिरावट देखी गई। चौधरी ने कहा कि इन कंपनियों के शेयरों में उतार चढ़ाव का प्रणालीगत स्तर पर कोई महत्वपूर्ण प्रभाव नहीं पड़ा है। इस अवधि में निफ्टी 50 में लगभग 4.5 प्रतिशत की गिरावट आई।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।