
अगर आप अपने लिए एक ऐसा स्मार्ट टीवी खरीदना चाहते हैं, जो बड़ा हो और दाम भी कम हो तो ये आपको खास मौका मिल रहा है। आप 55 इंच के महंगे स्मार्ट टीवी को कम कीमत में खरीद सकते हैं। इस ऑफर को लेने के लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है। ये आपको Xiaomi की ऑफिशियल वेबसाइट पर आसानी से मिल जाएगा। शाओमी की वेबसाइट पर इस स्मार्ट टीवी को कम दाम में खरीदने का बेहतरीन मौका मिल रहा है।
घर ले आइये सिर्फ 84,999 रुपये में
शाओमी की ऑफिशियल वेबसाइट पर आपको Xiaomi OLED Vision TV (55 इंच) पर बंपर डिस्काउंट का फायदा मिल रहा है। इस टीवी की ओरिजनल कीमत 1,99,999 रुपये है, लेकिन आप इस टीवी को ऑनलाइन शाओमी की ऑफिशियल वेबसाइट से 57 प्रतिशत डिस्कउंट के साथ मात्र 84,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इसके अलावा आप इस टीवी को खरीदने के लिए अगर आप HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं तो आप 3000 रुपये के इंस्टेंट डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं।
55 इंच का 4K डिस्प्ले
स्मार्ट टीवी में 3840×2160 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 55 इंच का 4K डिस्प्ले है। इसमें डॉल्बी विजन IQ, HDR10+ और HDR10 के साथ आता है। टीवी में आपको डॉल्बी ऐटमॉस और डीटीएस-X ऑडियो क्वॉलिटी का सपोर्ट मिलता है। शाओमी के स्मार्ट टीवी में 3GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज मिलता है। टीवी Mali G52 MC1 GPU के साथ क्वॉड कोर कॉर्टेक्स A73 CPU चिपसेट से लैस है। ये स्मार्ट टीवी ऐंड्रॉयड 11 OS पर चलता है और इसमें बिल्ट-इन क्रोमकास्ट भी दिया गया है।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।
देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।