बुखार के बाद व्यापारी के इकलौते बेटे की मौत,अस्पतालों में बढ़ रहे मरीज
Bulandshahr News
भारत
चेतना मंच
26 Oct 2023 07:44 PM
Bulandshahr News बुलंदशहर में बुखार का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है, बुखार से सैकड़ों लोग पीड़ित हैं। साथ ही कई मौतों की ख़बर भी आ चुकी है। बुलंदशहर नगर से एक युवक की मौत, तो अहार थाना क्षेत्र के गाँव में एक युवती की मौत हो गई।
इकलौते बेटे की बुखार के बाद मौत
बुखार का प्रकोप बुलंदशहर नगर और आस पास के गाँव इलाकों में बढ़ता जा रहा है। निजी और सरकारी अस्पतालों में बुखार के मरीज़ भारी तादाद में पहुँच रहे हैं। इसी बीच कई लोगों की मौत की ख़बर भी आ रही है। नगर इलाक़े में डेंगू से एक मौत का मामला सामने आया है। यहाँ पर सिटी के रेलवे रोड स्थित बालाजी सेनेटरी के मालिक प्रदीप अग्रवाल के इकलौते बेटे अंकुर अग्रवाल की मौत हो गई। दरअसल अंकुर अग्रवाल डेंगू पॉज़िटिव थे, जिसके बाद उनका नोएडा के JP अस्पताल में इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान ब्लड प्रेशर अचानक लो होने से उनकी मौत हो गई। इकलौते बेटे की मौत के बाद परिवार कर रो रोकर बुरा हाल है। मौत की दूसरी ख़बर आहार थाना क्षेत्र के गाँव भगवंतपुर से है। यहाँ पर 27 वर्षीय युवती की बुखार के बाद मौत हो गई। दिल्ली के एक अस्पताल में युवती का इलाज चल रहा था जिसके बाद उसकी मौत हो गई।
बढ़ रहा बुखार का प्रकोप
बुलंदशहर नगर समेत कई गाँवो में बुखार का प्रकोप है। ज़्यादातर मरीज़ बुलंदशहर, मेरठ,नोएडा, गाज़ियाबाद, दिल्ली के बड़े अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। बुखार का प्रकोप तेज़ी से लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। नगर में निजी और सरकारी अस्पतालों में मरीज़ भारी तादात में आ रहे हैं। नगर और आस पास के गांवों से कई मौतों की ख़बर भी आ चुकी है।
ग्रेटर नोएडा - नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।