By-election : खतौली विधानसभा सीट पर मदन भैया के पक्ष में नजर आ रही है आंधी
The storm is seen in favor of Madan Bhaiya on Khatauli assembly seat
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 01:43 PM
By-election : खतौली (मुजफ्फरनगर)। यहां खतौली विधानसभा क्षेत्र में हो रहे उपचुनाव में नित नये समीकरण बन और बिगड़ रहे हैं। राजनैतिक विश्लेषकों का दावा है कि चुनावी हवा इस समय राष्ट्रीय लोकदल के प्रत्याशी मदन भैया के पक्ष में नजर आ रही है। कुछ विश्लेषक यहां तक कह रहे हैं कि खतौली विधानसभा सीट पर इस समय रालोद व सपा गठबंधन के प्रत्याशी मदन भैया के समर्थन में आंधी चल रही है।
By-election :
सब जानते हैं कि खतौली विधानसभा सीट के विधायक विक्रम सैनी को अदालत ने दंगे के मामले में दोषी करार देते हुए सजा सुना दी है। इस कारण कानूनी रूप से श्री सैनी विधानसभा से अयोग्य घोषित कर दिए गए हैं। उनकी अयोग्यता के बाद इस समय खतौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव चल रहा है।
सहानुभूति को भुनाने के लिए विक्रम सैनी की पत्नी श्रीमती राजकुमारी सैनी को मैदान में उतारा है। दूसरी तरफ रालोद-सपा गठबंधन ने इस सीट पर खेकड़ा विधानसभा सीट से पूर्व विधायक मदन भैया को दांव चला है। मदन भैया को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गुर्जर समाज का प्रमुख चेहरा माना जाता है। इसी बात को समझते हुए रालोद के मुखिया जयंत चौधरी ने जाट+ गुर्जर+ मुस्लिम+ त्यागी (जगमट) कॉम्बिनेशन चला है। रालोद-सपा का यह कॉम्बिनेशन चुनाव में असर दिखाता नजर आ रहा है। राजनैतिक विश्लेषक बता रहे हैं कि इस चुनाव में क्षेत्र का पूरा गुर्जर समाज मदन भैया के पक्ष में लामबंद हो गया है।
By-election :
जयंत चौधरी के नाम पर बड़ी संख्या में जाट समाज भी रालोद प्रत्याशी का खुला समर्थन कर रहा है। मुस्लिम मतदाता तो घोषित रूप से गठबंधन प्रत्याशी के साथ खड़े ही हैं। श्रीकांत त्यागी प्रकरण के कारण भाजपा से खफा त्यागी समाज ने भी भाजपा को हराकर श्रीकांत त्यागी प्रकरण का बदला लेने की ठान ली है। इस पूरे समीकरण को ठीक-ठीक समझने वाले विश्लेषकों ने दावा करना शुरू कर दिया है कि खतौली विधानसभा क्षेत्र में मदन भैया के नाम की आंधी चल रही है। यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि यह आंधी नतीजों में परिवर्तित होती है या नहीं।