Health Advice : सैनिटरी पैड के इस्तेमाल से हो सकता है कैंसर ? एक स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
Sanitary Pads
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 07:01 AM
Health Advice : सैनिटरी पैड को लेकर आयी नई स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। स्टडी के अनुसार , सैनिटरी पैड का इस्तेमाल महिलाओं के लिए जानलेवा साबित हो सकता है क्यूंकि इसमें ऐसे केमिकल्स का इस्तेमाल किया जा रहा है जो न सिर्फ गंभीर बीमारी जैसे कैंसर बल्कि महिलाओं को बांझपन का शिकार भी बना सकता है।
Health Advice :
सैनिटरीपैड:भारत में लगभग चार में से तीन महिला सैनिटरी पैड का इस्तेमाल करतीं हैं। मासिक धर्म के दौरान पैड का इस्तेमाल प्राइवेट पार्ट में होने वाली कई बीमारियों से बचने के लिए किया जाता है लेकिन सैनिटरी पैड को लेकर एक नई स्टडी में कुछ ऐसा सामने आया है जो वाकई हैरान कर देने वाला है। इस स्टडी के अनुसार , पैड के इस्तेमाल से कैंसर होने का खतरा बढ़ सकता है और साथ ही बाँझपन भी हो सकता है।
इस वजह से बढ़ सकता है ज़्यादा खतरा
एक स्टडी में सामने आया कि सबसे ज़्यादा चिंता की बात यह है कि सैनिटरी पैड के इस्तेमाल की वजह से बीमारी बढ़ने का खतरा ज़्यादा है। दरअसल , महिला की त्वचा के मुकाबले वजाइना पर इन गंभीर कैमिकल्स का ज़्यादा असर होता है। ऐसे में इस वजह से यह खतरा ज़्यादा बढ़ जाता है।
क्या हैं खतरनाक पदार्थ
एक स्टडी में भारत में सैनिटरी पैड बेचने वाले 10 ब्रांड्स के प्रोडक्ट्स को शामिल किया गया। स्टडी में शोधकर्ताओं को सभी सैंपलों में थैलेट (phthaletes) और वोलेटाइल आर्गेनिक कंपाउंड के तत्व मिले , जो कि कैंसर की सेल्स बनाने में सक्षम होते हैं।