
SBI PO Exam : अगर आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) बनने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए यह जानकारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। हर साल लाखों उम्मीदवार इस प्रतिष्ठित पद के लिए आवेदन करते हैं, लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि इस परीक्षा में प्रयासों (Attempts) की एक निश्चित सीमा तय की गई है।
सबसे पहले ये समझना जरूरी है कि SBI PO की प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) को अटेंप्ट की गिनती में नहीं रखा जाता है। यानी कोई भी उम्मीदवार कितनी भी बार प्रीलिम्स दे सकता है, वह प्रयास सीमा में शामिल नहीं होगा। मुख्य परीक्षा (Mains) ही वह पड़ाव है जिसे "अटेंप्ट" के रूप में गिना जाता है।
नीचे दी गई तालिका के माध्यम से समझिए विभिन्न श्रेणियों के लिए अटेंप्ट की अधिकतम सीमा:
| श्रेणी | अधिकतम प्रयास की संख्या |
|---|---|
| सामान्य (Unreserved) / EWS | 4 प्रयास |
| OBC / दिव्यांग | 7 प्रयास |
| SC/ST | कोई सीमा नहीं |
SBI PO परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री होनी चाहिए।
जो अभ्यर्थी अंतिम सेमेस्टर में हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते कि चयन के बाद इंटरव्यू में शामिल होने से पहले—30 सितंबर तक—वे ग्रेजुएशन की डिग्री प्रस्तुत कर सकें।
इस वर्ष कुल 541 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिनमें 500 नियमित पद और 41 बैकलॉग रिक्तियां शामिल हैं। यह एक सुनहरा अवसर है, खासतौर पर उन युवाओं के लिए जो बैंकिंग सेक्टर में प्रतिष्ठित करियर बनाना चाहते हैं। SBI PO Exam