दुबई से तेल अवीव जा रही उड़ान में को-पायलट द्वारा कथित तौर पर चाकू से हमला किए जाने के बाद घायल हुए भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार को लेकर अब बड़ा अपडेट सामने आया है। जानिए फ्लाईदुबई की इस उड़ान में हुए पूरे घटनाक्रम से जुड़ी अहम जानकारी।

National News : दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में कॉकपिट के भीतर हुए चाकू से हमले के बाद घायल भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। हमले में घायल कैप्टन को आगे के बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर अबू धाबी ले जाया जा रहा है। बताया दें कि उड़ान के दौरान कैप्टन स्मित मच्छार पर उनके को-पायलट ने कथित तौर पर चाकू से हमला किया था। घटना के बाद विमान को आपात स्थिति में संभालते हुए सुरक्षित लैंडिंग कराई । National News
फ्लाईदुबई की उड़ान के कॉकपिट में उस समय हड़कंप मच गया, जब कैप्टन स्मित मच्छार पर चाकू से हमला किए जाने की जानकारी सामने आई। घटना के बाद विमान के संचालन को लेकर स्थिति बेहद गंभीर हो गई थी। चाकू से हमले में कैप्टन स्मित मच्छार घायल हो गए। विमान के सुरक्षित लैंडिंग के बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा था। अब कैप्टन को आगे के उपचार के लिए एयरलिफ्ट कर अबू धाबी ले जाया जा रहा है। चिकित्सा विशेषज्ञों की निगरानी में उनका आगे का इलाज किया जाएगा। National News
कॉकपिट में हुए चाकू के हमले के बाद हालात बेहद चुनौतीपूर्ण थे, लेकिन गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद कैप्टन स्मित मच्छार ने सूझबूझ और साहस का परिचय दिया। विमान में 174 यात्री सवार थे, जिनमें 27 बच्चे भी शामिल बताए गए हैं। ऐसे तनावपूर्ण माहौल में उड़ान को सुरक्षित रखने और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की कोशिशों ने कैप्टन की भूमिका को खास बना दिया। घटना के बाद उनके साहस की चर्चा भारत ही नहीं, बल्कि इजरायल समेत अन्य देशों में भी हुई। इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की ओर से भी कैप्टन के साहस की सार्वजनिक रूप से सराहना की गई। National News
विज्ञापन