Job Update - भारतीय वायुसेना में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, लाखों में मिलेगी सैलरी
भारत
चेतना मंच
21 Nov 2023 03:03 PM
Indian Airforce Recruitment 2023- सरकारी नौकरी की तलाश में लगे युवाओं के लिए भारतीय वायु सेना विभाग में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका। भारतीय वायु सेना विभाग में 300 से भी अधिक रिक्त पदों पर भर्ती संबंधित नोटिफिकेशन जारी किया गया है। भर्ती संबंधित नोटिफिकेशन इंडियन एयरफोव की ऑफिशियल वेबसाइट http://afcat.cdac.in/AFCAT/ पर जारी किया गया है। इच्छुक उम्मीदवार आखिरी तिथि से पहले ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
जारी किए गए पदों का पूर्ण विवरण-
विभाग का नाम- भारतीय वायु सेना विभाग
कुल पदों की संख्या- 327
नोट: भारतीय वायु सेना द्वारा जारी की गई रिक्तियों में फ्लाइंग, टेक्निकल, नॉन टेक्निकल, एंट्री व अन्य डिपार्मेंट में भर्ती प्रक्रिया की जाएगी।
आयु सीमा-
जारी किए गए पदों पर आवेदन हेतु उम्मीदवार की आई 20 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। ग्राउंड ड्यूटी एवं टेक्निकल पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आयु सीमा में कुछ छूट दी जाएगी।
आवेदन संबंधित महत्वपूर्ण तिथियां-
आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ होने की तिथि- 1 दिसंबर 2023
आवेदन करने की आखिरी तिथि- 30 दिसंबर 2023
आवेदन शुल्क -
जारी किए गए पदों पर आवेदन हेतु 250 रुपए का शुल्क निर्धारित किया गया है। एनसीसी स्पेशल व मेट्रोलॉजी के पदों पर आवेदन निशुल्क है।
Indian Airforce Recruitment 2023: कैसे करें आवेदन -
भारतीय वायु सेना विभाग में जारी पदों पर आवेदन हेतु इच्छुक उम्मीदवार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट http://afcat.cdac.in/AFCAT/ पर जाकर अंतिम तिथि से पहले ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन हेतु उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://afcat.cdac.in/AFCAT/ पर जाकर, सर्वप्रथम होम पेज पर अपने मोबाइल नंबर का रजिस्ट्रेशन करें। रजिस्ट्रेशन के बाद ऑनलाइन फार्म में अपनी डिटेल्स भरकर आवश्यक डॉक्यूमेंट अपलोड करें। विभाग द्वारा निर्धारित मोड पर ऑनलाइन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म सबमिट कर दें। भविष्य में किसी भी असुविधा से बचने के लिए, आवेदन फॉर्म की एक प्रति प्रिंट कर अपने पास अवश्य रखें।
Job Update – 10वीं 12वीं पास के लिए उत्तर प्रदेश वन विभाग में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका !