Job Update: इंटेलिजेंस ब्यूरो में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, जल्द करें आवेदन
भारत
चेतना मंच
22 Nov 2023 05:05 PM
IB ACIO Recruitment 2023- सरकारी नौकरी की तलाश में लगे युवाओं के पास इंटेलिजेंस ब्यूरो विभाग में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका। इंटेलिजेंस ब्यूरो विभाग में 900 से भी अधिक रिक्त पदों पर भर्ती संबंधित नोटिफिकेशन जारी किया गया है। भर्ती संबंधित नोटिफिकेशन मिनिस्ट्री ऑफ़ होम अफेयर्स की ऑफिशियल वेबसाइट www.mha.gov.in पर जारी किया गया है। इच्छुक उम्मीदवार आखिरी तिथि से पहले ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
जारी किए गए पदों का पूर्ण विवरण-
विभाग का नाम- इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB)
भर्ती बोर्ड- मिनिस्ट्री ऑफ़ होम अफेयर्स (Ministry of Home Affairs)
कुल पदों की संख्या- 995
पद का नाम -असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफीसर ग्रेड II (ACIO)
सामान्य - 377 पद
एससी - 134 पद
एसटी - 133 पद
ओबीसी - 222 पद
ईडब्ल्यूएस - 129 पद
शैक्षिक योग्यता-
जारी किए गए पदों पर आवेदन हेतु इच्छुक उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान अथवा विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होना आवश्यक है।
आयु सीमा-
जारी किए के पदों पर आवेदन हेतु उम्मीदवार की आयु 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए आयु सीमा में छूट सरकारी मानदंडों के अनुसार मिलेगी।
आवेदन संबंधित महत्वपूर्ण तिथियां-
नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि- 21 नवंबर 2023
आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ होने की तिथि - 25 नवंबर 2023
आवेदन करने की आखिरी तिथि- 15 दिसंबर 2023
आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तिथि - 15 दिसंबर 2023
आवेदन शुल्क - ₹450/- सभी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए।
चयन प्रक्रिया -
इंटेलिजेंस ब्यूरो विभाग में जारी किए गए पदों पर चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा व इंटरव्यू के आधार पर की जाएगी।
IB ACIO Recruitment 2023: कैसे करें आवेदन -
इंटेलिजेंस विभाग में जारी पदों पर आवेदन हेतु इच्छुक उम्मीदवार मिनिस्ट्री ऑफ़ होम अफेयर्स की आधिकारिक वेबसाइट www.mha.gov.in पर जाकर अंतिम तिथि से पहले ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन हेतु उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.mha.gov.in पर जाकर अपना अकाउंट बनाएं और लॉगिन करें। लॉगिन करने के बाद वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म लिंक पर क्लिक करें। फॉर्म में दी गई सभी जानकारियों को भरे। आवश्यक दस्तावेज की फोटो अपलोड करे। इसके बाद विभाग द्वारा निर्धारित माध्यम से ऑनलाइन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म सबमिट करें। भविष्य में किसी भी असुविधा से बचने के लिए, आवेदन फॉर्म की एक प्रति प्रिंट कर अपने पास अवश्य रखें।
Job Update – भारतीय वायुसेना में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, लाखों में मिलेगी सैलरी