Job Update- बैंक में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, बंपर वैकेंसी जारी
भारत
चेतना मंच
22 Nov 2023 07:56 PM
IDBI Bank JAM Recruitment 2023- बैंक में नौकरी की तलाश में लगे युवाओं के लिए आईडीबीआई बैंक में नौकरी पाने का सुनहरा मौका। आईडीबीआई बैंक में 2 हजार से भी अधिक रिक्त पदों पर भर्ती संबंधित नोटिफिकेशन जारी किया गया है। भर्ती संबंधित नोटिफिकेशन आईडीबीआई बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट idbibank.in पर जारी किया गया है। इच्छुक उम्मीदवार आखिरी तिथि से पहले ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
जारी किए गए पदों का पूर्ण विवरण-
विभाग का नाम- आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank)
कुल पदों की संख्या- 2100 पद
1. जूनियर असिस्टेंट मैनेजर (JAM Grade O)- 800 पद
2. एक्सक्यूटिव (सेल्स एंड ऑपरेशन)- 1300 पद
शैक्षिक योग्यता-
जारी किए गए पदों पर आवेदन हो तो इच्छुक उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान अथवा विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है।
आयु सीमा-
जारी किए गए पदों पर आवेदन हेतु इच्छुक उम्मीदवार की आयु 20 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु सीमा में छूट सरकारी मानदंडों के अनुसार मिलेगी।
आवेदन संबंधित महत्वपूर्ण तिथियां-
आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ होने की तिथि- 22 नवंबर 2023
आवेदन करने की आखिरी तिथि- 6 दिसंबर 2023
परीक्षा तिथि (एक्सक्यूटिव ESO)- 30 दिसंबर 2023
परीक्षा तिथि (जूनियर असिस्टेंट मैनेजर JAM)- 31 दिसंबर 2023
आवेदन शुल्क -
सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस - ₹1000/-
एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी - ₹200/-
चयन प्रक्रिया -
जारी किए गए पदों पर चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा, इंटरव्यू के पश्चात दस्तावेज के सत्यापन व मेडिकल टेस्ट के बाद की जाएगी।
IDBI Bank JAM Recruitment 2023: कैसे करें आवेदन -
आईडीबीआई बैंक में जारी पदों पर आवेदन हेतु इच्छुक उम्मीदवार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट idbibank.in पर जाकर अंतिम तिथि से पहले ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
फॉर्म में दी गई सभी जानकारियों को भरते हुए सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें। विभाग द्वारा निर्धारित माध्यम से ऑनलाइन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म सबमिट करें। भविष्य में किसी भी असुविधा से बचने के लिए, आवेदन फॉर्म की एक प्रति प्रिंट कर अपने पास अवश्य रखें।
Job Update: इंटेलिजेंस ब्यूरो में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, जल्द करें आवेदन