Job Update - 10वीं 12वीं पास के लिए उत्तर प्रदेश वन विभाग में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका !
भारत
चेतना मंच
05 Oct 2023 10:47 PM
UP Forest Guard Recruitment 2023- सरकारी नौकरी की तलाश में लगे 10वीं 12वीं पास युवाओं के लिए उत्तर प्रदेश वन विभाग में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका।उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा उत्तर प्रदेश वन विभाग में 700 से भी अधिक रिक्त पदों पर भर्ती संबंधित नोटिफिकेशन जारी किया गया है। भर्ती संबंधित नोटिफिकेशन यूपीएसएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जारी किया गया है। इच्छुक उम्मीदवार आखिरी तिथि से पहले ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
जारी किए गए पदों का पूर्ण विवरण-
विभाग का नाम- उत्तर प्रदेश वन विभाग
भर्ती बोर्ड- उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग
पद का नाम - फॉरेस्ट गार्ड (Forest Guard)
कुल पदों की संख्या- 709 पद
शैक्षिक योग्यता-
जारी किए गए पदों पर आवेदन हेतु उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त संस्थान अथवा बोर्ड से 10वीं/12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य है।
नोट: जारी किए गए पदों पर उत्तर प्रदेश राज्य के मूल निवासी ही आवेदन कर सकते हैं।
आयु सीमा-
जारी किए गए पदों पर आवेदन हेतु उम्मीदवार की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु सीमा में छूट सरकारी मानदंडों के अनुसार मिलेगी।
आवेदन संबंधित महत्वपूर्ण तिथियां-
अधिसूचना जारी होने की तिथि- 12 सितंबर 2023
आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ होने की तिथि- 20 सितंबर 2023
आवेदन करने की आखिरी तिथि- 10 अक्टूबर 2023
आवेदन शुल्क -
सामान्य/ओबीसी- ₹25/-
एससी/एसटी - ₹25/-
चयन प्रक्रिया -
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा जारी किए गए उत्तर प्रदेश वन विभाग में वन्य जीव रक्षक पदों पर चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा एवं शारीरिक मापदंड के आधार पर की जाएगी।
UP Forest Guard Recruitment 2023: कैसे करें आवेदन -
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा जारी किए गए उत्तर प्रदेश वन विभाग में वन्य जीव रक्षक पदों पर आवेदन हेतु इच्छुक उम्मीदवार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अंतिम तिथि से पहले ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन हेतु उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म लिंक पर क्लिक करें। नए विंडो में आवेदन फॉर्म खुलकर आपके सामने आ जाएगा। फॉर्म में दी गई सभी जानकारियों को भरते हुए विभाग द्वारा निर्धारित माध्यम से ऑनलाइन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म सबमिट करें। भविष्य में किसी भी असुविधा से बचने के लिए, आवेदन फॉर्म की एक प्रति प्रिंट कर अपने पास अवश्य रखें।
Job Update – बिहार पुलिस में दरोगा के पद पर निकली बंपर भर्ती, कल से करें आवेदन