
NVS Recruitment 2022: नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। इसके लिए NVS ने TGT, PGT, प्रिंसिपल और अन्य शिक्षक के पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से सीधे आवेदन कर सकते हैं। 2 जुलाई से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 1616 पदों को भरा जाएगा।
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत तिथि- 02 जुलाई 2022 ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि- 22 जुलाई 2022
रिक्ति विवरण
कुल पदों की संख्या- 1616
683 रिक्तियां ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) के लिए, 397 पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) के लिए, 181 शिक्षकों की विविध श्रेणी (संगीत, कला, पीईटी पुरुष, पीईटी महिला और लाइब्रेरियन) के लिए और 12 प्रिंसिपल के पदों के लिए हैं।
योग्यता
प्रिंसिपल – 60% अंकों के साथ पीजी और बी.एड या समकक्ष टीचिंग डिग्री होने के साथ 15 वर्षों का अनुभव होना चाहिए।
पीजीटी – कम से कम 50% अंकों के साथ संबंधित विषय में 2 साल का पीजी इंटीग्रेटेड कोर्स या 50% अंकों के साथ संबंधित विषय में मास्टर डिग्री और बी.एड होना चाहिए।
टीजीटी – न्यूनतम 50% अंकों के साथ संबंधित में 4 साल का इंटीग्रेटेड डिग्री कोर्स या सभी संबंधित विषय में 50% अंकों के साथ बैचलर ऑनर्स और उम्मीदवार को संबंधित विषय में 2 साल का अध्ययन किया हुआ होना चाहिए या संबंधित विषय में 50% अंकों के साथ ग्रेजुएट की डिग्री होने के साथ उम्मीदवार को संबंधित विषय का 3 साल तक का अध्ययन किया हुआ होना चाहिए।
संगीत शिक्षक – संगीत संस्थान में 5 साल का अध्ययन या संगीत के साथ ग्रेजुएट या कक्षा 12वीं के साथ संगीत विशारद परीक्षा पास होना चाहिए।
आर्ट टीचर – ड्राइंग/पेंटिंग/स्कल्पचर/ग्राफिक आर्ट्स/क्राफ्ट्स के रूप में कला के किसी भी विषय में 12वीं और 4 साल का डिप्लोमा या कला के किसी भी विषय में 10वीं और 5 साल का डिप्लोमा जैसे ड्राइंग/पेंटिंग/मूर्तिकला/ग्राफिक आर्ट्स/क्राफ्ट्स या फाइन आर्ट्स में डिग्री होनी चाहिए।
PET – किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से B.P.Ed की डिग्री होनी चाहिए।
लाइब्रेरियन- लाइब्रेरी साइंस में बैचलर डिग्री या 1 साल के डिप्लोमा के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।
आयु सीमा
प्रिंसिपल – अधिकतम 50 वर्ष PGT – अधिकतम 40 वर्ष TGT – अधिकतम 35 वर्ष संगीत शिक्षक – अधिकतम 35 वर्ष कला शिक्षक – अधिकतम 35 वर्ष PET – अधिकतम 35 वर्ष लाइब्रेरियन – अधिकतम 35 वर्ष
वेतन प्रिंसिपल – 78800-209200 रुपये TGT – 44900-142400 रुपये PGT – 47600-151100 रुपये विविध श्रेणी के शिक्षक – 44900-142400 रुपये
चयन प्रक्रिया
ऑनलाइन लिखित परीक्षा साक्षात्कार (लाइब्रेरियन को छोड़कर) दस्तावेज़ सत्यापन
आवेदन कैसे करें उम्मीदवार सीधे इस लिंक navodaya.gov.in/nvs/en/Home1 पर क्लिक करके इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
नोटिफिकेशन इस लिंक Navodaya Vidyalaya NVS Recruitment 2022 Notification के जरिए भी आधिकारिक नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।