
UP Police Bharti 2023 : पिछले करीब दो माह से उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती के लिए उत्सुक अभ्यार्थियों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। UP के CM योगी आदित्यनाथ ने यूपी पुलिस (UP Police) में भर्ती के लिए जल्दी ही आवेदन प्रक्रिया शुरू कराए जाने के संकेत दिए हैं। CM योगी आदित्यनाथ ने यूपी पुलिस (UP Police) में करीब 62 हजार पदों समेत अन्य विभागों में खाली पड़े पदों पर भर्ती करने के लिए अपर मुख्य सचिव व प्रमुख सचिवों को निर्देश दिए हैं।
आपको बता दें कि यूपी पुलिस में कांस्टेबल के 52699 और सब इंस्पेक्टर के 2469 पदों पर भर्ती होनी है। जेल वार्डर के 2833 पदों पर भी बहाली होनी है। कुछ दिनों पहले इन भर्तियों के टेंडर नोटिस जारी किए गए थे। सीएम योगी के ताजा आदेश के बाद उम्मीद की जा रही है कुछ ही दिनों में यूपी पुलिस कांस्टेबल 52000 भर्ती की आवेदन प्रक्रिया शुरू हो सकती है। प्रदेश के लाखों युवाओं को इन भर्तियों के नोटिफिकेशन का इंतजार है।
- कांस्टेबल - 52,699 - उप निरीक्षक यूपी एसआई 2469 - रेडियो ऑपरेटर 2430 - लिपिक संवर्ग 545 - कंप्यूटर ऑपरेटर 872 - कंप्यूटर प्रोग्रामर 55 - जेल वार्डर 2833 - कुशाल खिलाड़ी 521 कुल पद- 62424
यूपी पुलिस 52000 कांस्टेबल भर्ती 2023 के नोटिफिकेशन का इंतजार जारी है। प्रशासन की ओर से कहा गया था कि 15 जुलाई तक यूपी पुलिस में कांस्टेबल के 52699 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। लेकिन सितंबर बीतने को है, अब तक न नोटिफिकेशन निकला है और नहीं आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई है। अब जल्द ही विज्ञप्ति जारी होने के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी।
UP Police SI Bharti 2023: कुछ दिनों पहले उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने यूपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती के आयोजन को लेकर टेंडर नोटिस जारी किया था। नोटिस में यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने एसआई भर्ती परीक्षा में 12 से 15 लाख उम्मीदवारों के बैठने के उम्मीद जताई है। UP Police Bharti 2023